ब‍िहार: "क्‍या मैं आपको चुम्‍मा लूंगा और प्‍यार करूंगा, लव यू बोलूंगा",  BJP विधायक का व‍ीड‍ियो वायरल 

मुख्‍यमंत्री न‍ीतीश कुमर के कार्यक्रम में जा रहे बीजेपी व‍िधायक और दरोगा में नोकझोंक हो गई थी. इस पर पत्रकारों ने सवाल पूछा तो व‍िधायक उखड़ गए और उनके जवाब का वीड‍ियो वायरल हो गया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीजेपी विधायक विनय बिहारी पत्रकार के सवाल का जवाब देते समय भड़क गए. (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में जाने से रोकने पर बीजेपी व‍िधायक व‍िनय ब‍िहारी और दरोगा में बहस हो गई थी. इसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ तो पत्रकारों ने व‍िधायक से सवाल पूछा तो वे भड़क गए. उन्होंने कहा, "क्‍या मैं आपको (दरोगा) चुम्‍मा लूंगा, आपको प्‍यार करूंगा, लव-यू, लव-यू करूंगा. ये कोई बात है. मुख्‍यमंत्री के साथ सांसद और व‍िधायक नहीं रहेगा तो कौन रहेगा? दरोगा की इतनी हैसियत हो गई क‍ि सड़क जाम कर देगा, और बताएंगे इंस्‍पेक्‍टर का नाम. डीजीपी साहब और डीएम का नाम बताता तो बात समझ आती."

"गुस्से में अल्ले-बल्ले ही बोलेंगे"

उन्होंने कहा,  "गुस्‍से में आदमी क्‍या बोलता है. आप (दरोगा) हमको प‍िनकाइएगा तो गुस्‍से में कुछ अल्‍ले-बल्ले ही बोलेंगे. वो (दरोगा) भी तो गलता बोला है. बोलता है नौकर हैं हम, नौकर नहीं तो माल‍िक है. व‍िधायक और सांसद का माल‍िक है क्‍या?"  व‍िधायक ने ये बातें पत्रकार के सवाल के पूछे गए सवाल पर कही, जो अब वायरल हो रहा है. 

अब आइए आपको पूरी बात बताते हैं. ज‍िस पर विधायक भड़के हुए हैं, जिस पर उनका लव यू वाला वीडियाे वायरल हुआ. 

विधायक को रोकने पर दरोगा से नोकझोंक 

5 अप्रैल को मुख्‍यमंत्री न‍ितीश कुमार का ब्‍लाम‍िकी नगर में कार्यक्रम था, जहां पर लौर‍िया से बीजेपी व‍िधायक व‍िनय ब‍िहारी भी गए थे. हेलिपैड पर नीत‍ीश कुमार को र‍िसीव करने जाते समय दरोगा ने व‍िधायक को रोक द‍िया. इस पर व‍िधायक जी भड़क गए और दरोगा से खूब नोकझोंक हुई थी. इसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ था. इसके बाद पत्रकारों ने व‍िधायक व‍िनय ब‍िहारी से इस संबंध में सवाल पूछा तो फ‍िर भड़क गए.  

Advertisement

विनय बिहारी ने कहा क‍ि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात दरोगा से अधिकारियों को सूचना देने के ल‍िए कहा, लेकिन दरोगा ने कथित तौर पर जवाब दिया  क‍ि मैं आपका नौकर नहीं हूं.  इसी बात को लेकर विवाद और बढ़ गया था. 

घटना के बाद उठे कई सवाल

पूरे घटनाक्रम के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं.  वीआईपी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है.  भाजपा विधायक विनय बिहारी के बयान पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे प्रोटोकॉल का मुद्दा बता रहा है, तो कोई विधायक के बयान पर सवाल उठा रहा है. 

Advertisement

(इनपुट- बिंदेश्वर कुमार)

यह भी पढ़ें: "पापा बचा लो", मौत से पहले फोन पर पिता से बोलती रही; ब‍िहार में दहेज की आग में ज‍िंदा जल गई व‍िवाह‍िता

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | UP News Kanpur DM का सख्त एक्शन! टाइपिंग टेस्ट में फेल, तीन बाबू चपरासी बन गए | Yogi