- बिहार के कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर डिलीवरी बॉय बनकर आए प्रेमी का फंदे से लटका शव मिला
- घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं और सभी पुरुष सदस्य फरार बताए गए हैं, प्रेमिका-देवरानी अरेस्ट
- पुलिस अवैध प्रेम संबंध के कारण हत्या या आत्महत्या की संभावना पर जांच कर रही है, आपत्तिजनक हालत में देखने का शक
बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में हैरतअंगेज खबर सामने आई है.यहां प्रेमिका के घर डिलीवरी बॉय बनकर आए प्रेमी का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि घटना के वक्त घर के सारे पुरुष बाहर थे और सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं. पुलिस अवैध प्रेम संबंध के कारण आत्महत्या या हत्या मान जांच कर रही है. प्रेमिका आरती और उसकी देवरानी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
क्या है पूरा मामला?
अब आपको पूरी घटना विस्तार से समझाते हैं.मामला मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर बाजार का है.बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले विनायक पंडित के साथ मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर के रहने वाले तेज नारायण पंडित की छोटी बहू आरती देवी का अवैध प्रेम संबंध था.पिछले दो वर्षों से चल रहे इस प्रेम संबंध के कारण बीती रात विनायक 'डिलीवरी बॉय' बनकर आरती के घर पहुंचा था,इस दौरान कुछ ऐसी बातें हुई जिसके बाद विनायक की जान पर बन आई.चर्चा यह है कि हत्या के बाद घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए विनायक के शव को आरती के घर पर ही फंदे से टांग दिया गया था, फिलहाल आरती के घर के सभी पुरुष सदस्य फरार हैं.
पुलिस ने आरती और उनकी देवरानी फूलों देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.पुलिस भी पूरे मामले पर प्रथम दृष्टि में अवैध प्रेम संबंध के कारण हत्या मानकर जांच शुरू कर चुकी है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा.
किसने क्या कहा?
घटना के बारे में फूलों देवी ने बताया कि विनायक डिलीवरी बॉय बन कर आया था, बोला-डिलीवरी बाय है कपड़ा देने के लिए आए हैं,हमने उसे आपत्तिजनक हालत में प्रेमिका के साथ सोते पाया. पुलिस ने बताया कि 9,10 बजे के आसपास एक सूचना प्राप्त हुई कि कुमारीपुर में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है.जांच पड़ताल करने के लिए थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रहे हैं. इसमें पता चला है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मसला है.यह क्लियर है कि महिला अकेली थी.अपनी देवरानी के साथ थी.मर्द नहीं थे, सिर्फ महिलाए घर में थीं.उसको यानी विनायक को बुलाया गया था.आगे की बातें कुछ स्पष्ट नहीं है. जांच जारी है,लेकिन ऐसा लग रहा है कि कहीं ना कहीं प्रेम प्रसंग के मसले में सुसाइड किया है.
पुलिस ने आगे बताया कि यह लड़का बरारी सूरजपुर का रहने वाला है और यह दोनों का अफेयर लगभग 2 साल से चल रहा था. ऐसा खुद महिला बता रही है.इस घटना में अभी तक दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है.













