Bihar: शादी से पहले बनी मां, अब वादे से मुकरा प्रेमी, 1 महीने का बच्चा गोद में लिए चक्कर काट रही युवती

मुजफ्फरपुर में शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने के बाद एक प्रेमी मुकर गया. पीड़ित बिन ब्याही मां अपने एक महीने के बच्चे को गोद में लेकर न्याय के लिए डीआईजी कार्यालय के चक्कर काट रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुजफ्फरपुर में शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने के बाद एक प्रेमी मुकर गया.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने पहले तो युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. जब युवती मां बन गई तो प्रेमी ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया. अब बेबस मां अपने महज एक महीने के मासूम बच्चे को कलेजे से लगाए तिरहुत रेंज के डीआईजी (DIG) कार्यालय के चक्कर काट रही है और न्याय की गुहार लगा रही है.

दिल्ली ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध 

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव का है. पीड़ित युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने पहले उससे दोस्ती बढ़ाई. इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया. वहां उसने शादी का वादा किया और कई महीनों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब युवती पांच महीने की गर्भवती हो गई, तो शातिर प्रेमी ने उसे यह कहकर गांव भेज दिया कि बच्चे के जन्म के बाद वे धूमधाम से शादी करेंगे.

बच्चे के जन्म के बाद बदले प्रेमी के तेवर

सीधी-सादी युवती प्रेमी के झांसे में आ गई और गांव लौट आई. करीब एक महीने पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद जब आरोपी प्रेमी गांव लौटा तो पीड़िता अपने हक के लिए उसके घर पहुंची. उसने शादी करने की मिन्नतें कीं लेकिन युवक के तेवर बदल चुके थे. उसने युवती को अपनाने से साफ मना कर दिया और डांटकर भगा दिया. अब वह अलग जाति का होने का बहाना बना रहा है.

पुलिस कप्तान ने दिया कार्रवाई का भरोसा

पीड़िता ने न्याय के लिए सबसे पहले स्थानीय हथौड़ी थाने का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वहां की पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. थक-हारकर पीड़िता रोते हुए वरीय अधिकारियों के पास पहुंची. वह आज भी प्रेमी के साथ रहना चाहती है ताकि उसके बच्चे को समाज में सम्मान मिल सके. इस मामले पर मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और आवेदन के आधार पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 68 लोग और महज 15 मिनट... जब आग की लपटों से घिरी राजधानी एक्सप्रेस, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

Featured Video Of The Day
Iran US War के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर Kiren Rijiju का बड़ा बयान! | NDTV Exclusive