टेंशन मत ले, 1 घंटे में तेरी शादी करा दूंगा... बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ी लड़की तो छूटे दरोगा जी के पसीने

Bihar News: प्रेमी से शादी करने की जिद में लड़की शोले की वीरू बन गई. जिस तरह से वीरू पानी की टंकी पर चढ़ बसंती से शादी की जिद पर अड़ा था. वैसी ही बिहार के वैशाली की लड़की भी बॉयफ्रेंड से शादी की जिद को लेकर बिजली के ऊंचे और खतरनाक टावर पर चढ़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में लड़की का हाई वोल्टेड ड्रामा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार में एक लड़की ने अपने प्रेमी से शादी की जिद में 1 लाख 32 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन टावर पर चढ़ गई
  • लड़की के टावर पर चढ़ने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई तुरंत कटवाई गई
  • स्थानीय दरोगा ने नौकरी का हवाला देते हुए लड़की को नीचे आने और शादी का वादा किया पर मानने को तैयार नहीं थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के वैशाली जिले के महनार में एक लड़की ने ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि पुलिस के बड़े-बड़े अफसरों के भी पसीने छूट गए. लड़की के सिर प्यार का जुनून इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा था कि अपनी जान की परवाह किए बिना 1 लाख 32 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई. उसके हाथ में महज एक मोबाइल था. लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने लिए अपने जीवन को खतरे में डाल दिया.  लेकिन लड़का शादी के लिए तैयार नहीं था. शोले की वीरू बनी इस लड़की को देखने लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी. ये हाई वोल्टेड ड्रामा करीब 9 घंटे तक चला.

बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ी लड़की

लड़की के बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ते ही महनार इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वह लगातार टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही थी. देखते ही देखते नीचे भारी भीड़ जमा हो गई. बिजली विभाग को सूचना देकर तुरंत सप्लाई कटवाई गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए. तभी मौके पर पहुंचे स्थानीय दरोगा जी ने मोर्चा संभाला. उन्होंने उसके सामने न जाने कितनी मिन्नतें कीं. लेकिन वह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार ही नहीं थी. बता दें कि बिहार के मोतिहारी से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जब प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक लड़की मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गई. बड़ी ही मुश्किलों से उसे नीचे उतारा गया. ये घटना इंटरनेट पर वायरल हो गई.

पुलिस वालों ने लगाई टावर ने नीचे उतरने की गुहार

बात दरोगा जी की नौकरी पर बन आई. मिन्नतें काम नहीं आ रही थीं तो उन्होंने एक अनोखा दांव खेला. दरोगा जी ने नीचे से माइक से चिल्लाकर लड़की से कहा, "बेटी, क्या मेरी नौकरी लेना चाहती हो? तुम बस नीचे आ जाओ, मैं वादा करता हूं कि आज ही, एक घंटे के अंदर उस लड़के को खोजकर तुम्हारी शादी करा दूंगा. वही दूसरे दरोगा संतोष यादव ने लड़की के मोबाइल पर कहा मेरी नौकरी को देखते हुए नीचे आ जाओ. आज ही एक घंटे में तुम्हारी शादी करा देंगे, तुम्हारी सारी बात हमें मंजूर हैं.

Advertisement

100 पुलिसकर्मी रेस्क्यू में जुटे

पुलिसवाले लगातार मिन्नतें कर रहे थे लेकिन लगभग 100 फीट ऊंचे टावर पर नीचे से कोई आवाज नहीं पहुंच पा रही थी. वहीं लड़की भी नीचे आने को तैयार नहीं थी, जिसकी वजह से पुलिसवालों के पसीने छूट गए. पुलिस ने थक हार कर लड़की के प्रेमी को मौके पर बुलवाया. तब जाकर उसे नीचे उतारा जा सका.

 दरअसल जैसे-जैसे शाम हो रही थी उसके रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही थीं. पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त लाइट की व्यवस्था करवाई. लड़की को टावर से नीचे उतारने के लिए चार थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी जुटे हुए थे.

ये भी पढ़ें- बिहार में गजब लापरवाही,न डॉक्टर मिला,न स्ट्रेचर दिया, बीमार दादी को स्कूटी में ले जाना पड़ा दूसरे अस्पताल

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल में गरजे PM Modi, युवाओं के लिए 5 बड़ी गारंटी! Mamata Banerjee