बिहार: सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक के लिए ले गए परिजन, इलाज में देरी ने ली दो बच्चों की मां की जान

बिहार के समस्तीपुर में अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली. सांप डसने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय ओझा के पास झाड़-फूंक कराने ले गए. इलाज में हुई देरी के कारण दो बच्चों की मां की मौत हो गई. समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के समस्तीपुर में अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली.

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो समाज में आज भी चल रही अंधविश्वास की गहरी जड़ों को उजागर करता है. जिले के वारिसनगर प्रखंड के छतनेश्वर गांव में सांप के डसने के बाद एक महिला को समय पर डॉक्टरी इलाज दिलाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में डाल दिया गया. घंटों तक चले इस तांत्रिक उपचार का परिणाम बेहद दुखद रहा और महिला की जान चली गई.

जानें कैसे घटी यह दर्दनाक घटना

मृतका की पहचान मोहम्मद गुलाब की पुत्री रोजाना खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रोजाना घर के काम निपटाने के बाद बर्तन धोकर अपनी चाबी लेने गई थीं. उसी स्थान पर एक बिल में छिपे जहरीले सांप ने उनके हाथ पर डस लिया. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपनी बहन को दी.

झाड़-फूंक में बर्बाद हुआ कीमती समय

सांप काटने की खबर सुनकर परिजन डरे तो जरूर लेकिन वे अस्पताल की तरफ भागने के बजाय गांव के ही एक ओझा के पास पहुंच गए. वहां काफी देर तक तंत्र-मंत्र का खेल चलता रहा और महिला की स्थिति लगातार नाजुक होती गई.

जब शरीर में जहर पूरी तरह फैल गया और ओझा के हाथ-पांव फूलने लगे तब उसने परिजनों को डॉक्टर के पास जाने को कहा. आनन-फानन में उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

पीछे छूट गए दो मासूम बच्चे

रोजाना खातून के पति दूसरे राज्य में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इस घटना ने दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया है. ग्रामीणों का भी यही मानना है कि यदि अंधविश्वास को दरकिनार कर शुरुआत में ही अस्पताल ले जाया जाता तो शायद आज वह जीवित होतीं.

यह भी पढ़ें- आज 13 नहीं, सिर्फ 5 गाड़ियों के काफिले में न‍िकले CM भजनलाल, पीएम मोदी की अपील के बाद ल‍िया फैसला

Advertisement
Featured Video Of The Day
लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई ड्राइवर लेस कार, चौंका देगा वायरल वीडियो