- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर प्रमंडल की 12 विधानसभा सीटें महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं
- भागलपुर प्रमंडल में भागलपुर और बांका जिले शामिल हैं, जिनमें कुल 12 विधानसभा सीटें हैं
- 2020 के चुनाव में एनडीए ने 12 में से 9 सीटें जीतकर इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई थी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 243 सीटों पर मतगणना की शुरू हो चुकी है. इस चुनाव में, भागलपुर प्रमंडल की 12 सीटों पर सबकी नजर है. भागलपुर प्रमंडल में दो जिले शामिल हैं भागलपुर और बांका. यह बिहार का सबसे छोटा प्रमंडल है, लेकिन चुनावी असर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. भागलपुर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, बिहपुर, गोपालपुर, कहलगांव और पीरपैंती (SC). वहीं बांका जिले में पांच सीटें आती हैं बांका, अमरपुर, बेलहर, धोरैया (SC) और कटोरिया (ST).
ये भी पढ़ें : 243 सीटों का रिजल्ट यहां देखिए, पल-पल का हर अपडेट्स
राजनीतिक रूप से यह इलाका हमेशा से सत्ता परिवर्तन का संकेतक माना गया है. गंगा के दक्षिणी किनारे स्थित यह प्रमंडल बिहार के मध्य और दक्षिणी हिस्से को जोड़ता है, और जातीय समीकरणों से लेकर आर्थिक मुद्दों तक, यहां की हर सीट का अलग समीकरण है.
पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में भागलपुर प्रमंडल पर एनडीए का दबदबा देखने को मिला था. उस चुनाव में एनडीए ने 12 में से 9 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. दलवार परिणामों की बात करें तो भाजपा ने 5, जदयू ने 4, जबकि राजद को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी.
इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प है. मतगणना के शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखी जा रही है. भागलपुर, नाथनगर और कहलगांव जैसी शहरी सीटों पर भाजपा और राजद के बीच सीधी लड़ाई है. वहीं ग्रामीण इलाकों की सीटों बेलहर, धोरैया और कटोरिया पर स्थानीय समीकरण निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि भागलपुर प्रमंडल का रुझान राज्य की बड़ी तस्वीर तय करने में मदद करेगा, क्योंकि यह क्षेत्र उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच राजनीतिक पुल का काम करता है. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, और चुनाव आयोग लगातार अपडेट जारी कर रहा है.
| सीट | आगे | पीछे |
| कटोरिया | ||
| धोरैया | ||
| बेलहर | ||
| अमरपुर | ||
| बांका | ||
| पीरपैंती | ||
| कहलगांव | ||
| गोपालपुर | ||
| बिहपुर | ||
| सुल्तानगंज | ||
| नाथनगर | ||
| भागलपुर |














