Bihar: ऑनलाइन गेम में विवाद, 'नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं'- कहकर दोस्त ने मारी गोली

मामला कटिहार का है जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गेम खेलने के दौरान गोली मार दी. बताया जा रहा है कि विवाद होने के बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त से कहा 'नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं' और गोली मार दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Online Game Dispute
Bihar News:

ऑनलाइन गेम को लेकर विवाद की खबर सामने आते ही रहती है. मोबाइल पर फाइट वाली ऑनलाइन गेम जो PUBG और फ्री फायर जैसे गेम हैं, बच्चों और बड़ों में काफी मशहूर है. वहीं ऑनलाइन गेम के जरिए ठगी का मामला भी सामने आता है. लेकिन बिहार में ऑनलाइन गेम में गोली चलने का अनोखा मामला सामने आया है. यह मामला कटिहार का है जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गेम खेलने के दौरान गोली मार दी. बताया जा रहा है कि विवाद होने के बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त से कहा 'नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं' और गोली मार दी.

कटिहार के मोहम्मद आलम को उसके दोस्त राजा ने गोली मारी है. घटना के बाद आलम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर है. जबकि मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.

गेम खेलने दौरान ही चली गोली

घटना के बारे में पीड़ित लड़के की मां ने बताया कि बेटा मोहम्मद आलम फ्री फायर गेम खेल रहा था, इसी दौरान राजाउल उर्फ राजा उसके पास पहुंचा. वही राजा ने आलम से कहा नकली गेम क्यों खेलते हो चलो असली गेम खेलते हैं, यह कहते हुए गोली चला दी. जो आलम के बायें पैर में लगी. फिलहाल दोनों दोस्तों के बीच इस विवाद को ऑनलाइन गेम से जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है. घायल मोहम्मद आलम को पहले बारसोई अनुमंडल अस्पताल में इलाज करवाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए कटिहार भेज दिया गया है.

मामले में एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि दो दोस्त ऑनलाइन गेम खेल रहे थे. इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और पिस्टल से गोली चला दी. जिस पिस्टल से गोली चली उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.आ

Advertisement

बताया जा रहा है कि पीड़ित आलम पर राजा ने केवल एक गोली ही चलाई है, जो उसके पैर में लगी. लेकिन पूरा मामला अब भी संदिग्ध है. पुलिस जांच कर रही है कि राजा ने आखिर आलम पर गोली क्यों चलाई.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: केस रफा-दफा करने के चक्कर में खुद ही 'केस' बन गए दरोगा जी, वर्दी पर लगा रिश्वत का दाग

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-US Ceasefire: ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी का बड़ा खुलासा- "इनका कुछ नहीं बचा, सब प्रोपेगंडा है"