अपराधी अपने लिए जगह खोज लें, बिहार छोड़ दें... उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर दी चेतावनी

नीट छात्रा मौत मामले को लेकर राबड़ी देवी द्वारा मंत्री के बेटे पर लगाए गए आरोपों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर किसी के पास सबूत है तो सामने लाएं. नीट मामले में जिसका भी नाम आएगा, उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराध के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है
  • वैशाली की सोना डकैती के आरोपी प्रिंस के एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि अपराधी बिहार में सुरक्षित नहीं रह पाएंगे
  • नीट छात्रा मौत मामले में किसी पर आरोप लगाने वालों से सबूत मांगे गए हैं और दोषी को जेल भेजा जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से विपक्षी पार्टियों के प्रदेश में अपराध को लेकर किए गए हमलों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार सुरक्षित हाथों में है और सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है. सम्राट ने कहा कि कुछ अपराधी छिपने के लिए बेंगलुरु तक चले गए, लेकिन वहां भी बिहार पुलिस पहुंच गई. अपराधी कहीं भी होगा, बिहार पुलिस उसे पकड़कर जेल में डालेगी.

वैशाली में सोना डकैती के आरोपी प्रिंस के एनकाउंटर पर प्रदेश के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, बिहार में बचेगा नहीं. उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि अपराधी अपने लिए जगह खोज लें, बिहार छोड़ दें.

वहीं नीट छात्रा मौत मामले को लेकर राबड़ी देवी द्वारा मंत्री के बेटे पर लगाए गए आरोपों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर किसी के पास सबूत है तो सामने लाएं. नीट मामले में जिसका भी नाम आएगा, उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं बिहार में कानून व्यवस्था सही नहीं चल रही है, उनको मैं इतना बता देना चाहता हूं कि अब अपराधियों में बिहार पुलिस का खौफ है. बिहार पुलिस ने बीते दिनों कुख्यात अपराधी मनोज सिंह और माणिक सिंह को बेंगलुरु पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: अब हमारी पुलिस का डर बेंगलुरु तक... तेजस्वी पर निशाना साधते-साधते ये क्या बोल गए सम्राट चौधरी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Harish Rana Passive Euthanasia: हरीश राणा को अंतिम विदाई देने वाली सिस्टर लवली का बड़ा खुलासा!