बिहार को सुधारना सरकार का एक मात्र लक्ष्य, बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी... सम्राट चौधरी ने फिर चेताया

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य से अपराधियों को पूरी तरह साफ करना सरकार का संकल्प है. उन्होंने दावा किया कि अब तक 64-65 अपराधियों पर कार्रवाई हो चुकी है और यह अभियान आगे भी लंबा चलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गया जिले के अमोखर गांव में शहीद सूबेदार संतोष कुमार का स्मारक अनावरण किया
  • डिप्टी सीएम ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
  • उन्होंने बिहार के आर्थिक विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य अब विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गया (बिहार):

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान गया जिले के परैया प्रखंड स्थित अमोखर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद सूबेदार संतोष कुमार के स्मारक का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष और अपराधियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार का एकमात्र लक्ष्य बिहार को सुधारना है. अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

शहीद सूबेदार संतोष कुमार की स्मृति में स्थापित स्मारक के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने अनावरण के बाद ध्वजारोहण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे स्वयं एक सैनिक के बेटे हैं. उनके पिता ने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध लड़े, लेकिन उस दौर में सैनिकों को वेतन के बदले जमीन दी जाती थी, क्योंकि सरकार के पास वेतन देने तक के संसाधन नहीं थे. उन्होंने कहा कि आज समय बदल चुका है और देश की सरकार शहीदों और उनके परिवारों के हर सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले भारतीय सेना को कार्रवाई के लिए राजनीतिक आदेशों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी है. उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान की ओर से छोटी सी भी हरकत होती है तो भारत की ओर से कड़ा जवाब दिया जाएगा.

Advertisement
बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य से अपराधियों को पूरी तरह साफ करना सरकार का संकल्प है. उन्होंने दावा किया कि अब तक 64-65 अपराधियों पर कार्रवाई हो चुकी है और यह अभियान आगे भी लंबा चलेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधी चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे पहले वित्त मंत्री रह चुके हैं और राज्य की आर्थिक स्थिति को नजदीक से देखा है. 27 साल पहले जब वे पहली बार सदन में आए थे, तब बिहार का बजट मात्र 6 हजार करोड़ रुपये था, जब बिहार और झारखंड एक साथ थे. आज बिहार बदल चुका है और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.

अंत में उन्होंने कहा कि सरकार का एक ही लक्ष्य है, बिहार को सुधारना. इसके अलावा कोई दूसरा काम या एजेंडा नहीं है, और यह सुधार हर हाल में करके रहेंगे.

Advertisement

(गयाजी से रंजन सिन्हा की रिपोर्ट...)

Featured Video Of The Day
8th Pay Commission: मई 2027 में मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन? सरकार ने साफ-साफ बता दिया! Top News