Bihar: 'बस एक बार AI से कहना है, और हरा गमछा वाला को पकड़ लेगा', CM सम्राट ने एआई समिट में विरोधियों को दे दी चेतावनी

बिहार एआई समिट 2026 में सीएम सम्राट चौधरी का अपराधियों की जाति वाले विषय पर AIका की खूबियों का उदाहरण देते हुए 'हरा गमछा' पर चुटकी ली है. साथ ही उन्होंने बिहार में सुशासन को खराब करने वालों को कड़ी चेतवानी भी दी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CM Samrat Chaudhary
Social media X

CM Samrat Chaudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विपक्ष की नब्ज को बखूबी पहचान लेते हैं और सही समय-स्थान देखकर उसे इस अंदाज में पेश करते हैं कि सुनने वाले या तो तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं या फिर गंभीर होकर चुप्पी साध लेते हैं. 23 मई को पटना में आयोजित 'एआई समिट' (AI Summit) के दौरान दिया गया उनका एक ऐसा ही बयान अब चर्चा का विषय बन गया है. इस कार्यक्रम में उन्होंने 'हरा गमछा' रखने वालों का उदाहरण देते हुए एआई की ताकत को सबके सामने पेश किया.

हरे गमछे वाले वाले बढ़ी आसानी से ढूंढ निकाल सकता है AI

दरअसल, राजधानी पटना में दो दिवसीय' बिहार एआई समिट-2026' कार्यशाला सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (IT Department) के जरिए आयोजित की जा रही है. जिसके पहले दिन सीएम सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एआई की ताकत को सबके सामने पेश किया . उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एआई एक ऐसी व्यवस्था है जिसके जरिए बारीक से बारीक चीजों को अलग अलग करके आपके सामने लाया जा सकता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि

मान लीजिए कि पटना में चार हजार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. अब यदि एक बार हरे गमछे वाले किसी व्यक्ति को पकड़वाना है, तो बस सिस्टम को निर्देश देना होगा.  एआई को कह दें कि 'हरा गमछा वाले को खोजिए', तो सोचिए वह कितनी जल्दी पकड़ा जाएगा.सीएम  की यह बात सुनकर  कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने तालियां बजाईं, तो विपक्ष की राजनीति से जुड़े लोग और कई अन्य गंभीर होकर चुप्पी साध बैठे.

विवाद बढ़ता देख सीएम ने दी सफाई

बयान पर राजनीतिक रंग चढ़ता देख मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तुरंत मंच से ही अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं किसी खास व्यक्ति या विशेष वर्ग की तरफ इशारा नहीं कर रहा हूं. मेरे लिए अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता है. राज्य में आज जो कानून का राज स्थापित है, वह नीतीश कुमार के सुशासन की नीति की वजह से आया है.हालांकि, इससे पहले दिए गए एक बयान को लेकर उन्होंने यह भी जोड़ा था कि आरजेडी के लोग पारंपरिक रूप से हरा गमछा इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन अब इन दिनों उसका स्थान टोपी लेती जा रही है.

अपराधियों को 48 घंटे में जवाब देगी पुलिस: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सुशासन और कानून के शासन पर जोर देते हुए अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बिहार की पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने की खुली छूट दी गई है. उन्होंने पूर्व में चलाए गए स्पीडी ट्रायल का जिक्र करते हुए कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देता है, तो उसे 48 घंटे के भीतर करारा जवाब मिलना चाहिए. अपराधी किसी भी जाति या धर्म का हो, पुलिस बिना किसी भेदभाव के कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अपराधियों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. प्रशासनिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को सिर्फ एक अपराधी के तौर पर ही ट्रीट किया जाएगा, क्योंकि बिहार में सिर्फ और सिर्फ कानून का राज चलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: BPSC TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन होगा जारी? प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक

Featured Video Of The Day
UP Power Crisis: यूपी में बिजली संकट को लेकर Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को घेरा! | Breaking News