बिहार के अपराधियों को CM सम्राट चौधरी का 48 घंटे वाला अल्टीमेटम

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना में मंदिरी नाले के पास बनी सड़क का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने क्राइम कंट्रोल पर भी बयान दिए. उन्होंने अपराधियों को सीधी चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बिहार सीएम सम्राट चौधरी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CM सम्राट चौधरी ने पटना के मंदिरी नाले पर बनी नई सड़क का उद्घाटन कर कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश दिया.
  • नई फोरलेन सड़क से पटना के लाखों लोगों को जलजमाव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी.
  • सड़क का नाम नवीन किशोर सिन्हा पथ रखा गया है जो भाजपा नेता नितिन नवीन के पिता थे.
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं
पटना:

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में मंदिरी नाले पर बनी नई सड़क का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश देते हुए कहा कि बिहार में सुशासन से कोई समझौता नहीं होगा और अपराधियों के खिलाफ पुलिस को पूरी छूट दे दी गई है. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देता है तो 48 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

मंदिरी नाले पर नई सड़क का उद्घाटन

कार्यक्रम में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. उद्घाटन के साथ ही इस सड़क को नवीन किशोर सिन्हा पथ नाम दिया गया. यह नाम नितिन नवीन के पिता और वरिष्ठ भाजपा नेता रहे नवीन किशोर सिन्हा की स्मृति में रखा गया है.

मंदिरी नाले की सड़क से लोगों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से मंदिरी नाला और उसके आसपास का इलाका लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था. बरसात के दिनों में जलजमाव, ट्रैफिक जाम और बदहाल सड़कें यहां की सबसे बड़ी परेशानी थीं. अब इस नई फोरलेन सड़क के बनने से पटना के लाखों लोगों को राहत मिलेगी. 

लोग इनकम टैक्स गोलंबर से सीधे जेपी गंगा पथ तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इससे पीएमसीएच, एनएमसीएच, गायघाट, कंगनघाट, गुरुद्वारा और दीदारगंज जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी.

Advertisement

सीएम के संबोधन में नीतीश का भी आया जिक्र

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना की शुरुआत नीतीश कुमार के समय में हुई थी और उसी का परिणाम आज लोगों को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन की जो नींव रखी गई थी, उसे और मजबूत किया जा रहा है.

31 मार्च तक मरीन ड्राइव से जोड़ दी जाएगी सड़क

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि पटना को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 31 मार्च 2027 तक इस सड़क को सीधे मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ से जोड़ दिया जाएगा.

Advertisement

टाउनशिप प्रोजेक्ट पर भी बोले सीएम

सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना के दोनों तरफ नए शहर बसाने की योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है. पाटलिपुत्र क्षेत्र में नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा, वहीं हरिहरनाथपुर इलाके में भी नया शहरी विस्तार होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पटना देश के विकसित शहरों की सूची में शामिल होगा.

मैं पुलिस का हाथ खोल दिया हैः सीएम सम्राट

कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. उन्होंने मंच से कहा, मैंने पुलिस का हाथ खोल दिया है. कोई भी अपराधी हो, किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. अगर कोई पुलिस को चुनौती देगा तो 48 घंटे के अंदर कार्रवाई होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी.

उन्होंने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को नालों की सफाई समय पर कराने का निर्देश भी दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश का मौसम आने वाला है और किसी भी हालत में जलजमाव की समस्या नहीं होनी चाहिए.

दीदारगंज-राघोपुर पुल का एक महीने में उद्घाटन

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कई बड़ी परियोजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगले एक महीने के अंदर दीदारगंज-राघोपुर पुल का उद्घाटन किया जाएगा. सोनपुर में नए एयरपोर्ट के निर्माण पर काम चल रहा है, जबकि पटना एयरपोर्ट को भी आधुनिक बनाया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. इसके अलावा पटना में जल्द ही वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की भी घोषणा की गई.

Advertisement

नवीन किशोर सिन्हा की प्रतिमा भी लगेगी

समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर यहां उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी. उन्होंने पटना के लोगों को नई सड़क की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सिर्फ सड़क नहीं बल्कि राजधानी के विकास की नई दिशा है.

यह भी पढ़ें - एक्शन में सम्राट 'सरकार', बिहार में 16 IPS का तबादला, विकास वैभव को मगध रेंज का बनाया गया IG

Featured Video Of The Day
US Chopper Crash: Indian-Origin Delta Pilot Dave Fiji की Wedding के चंद घंटों बाद दर्दनाक मौत