- नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले अंतिम बार सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया
- डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ मौजूद थे
- नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उनका नाम राज्यसभा सांसद के रूप में जुड़ जाएगा।
बिहार के सीएम के रूप में नीतीश कुमार ने आज अंतिम बार किसी कार्यक्रम में भाग लिया. ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक तो वो आज सीएम पद से इस्तीफा दे रहे हैं और दूसरा उनके नाम के आगे राज्यसभा सांसद लग जाएगा. सीएम नीतीश कुमार अपने साथी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के पास आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तो वहीं वहां मौजूद भीड़ भी भावुक दिखी.
अपनों के बीच घिरे दिखे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार आज तय समय से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ पटना हाई कोर्ट पहुंचे. इस बीच वह सुरक्षा घेरे के बीच और अपनों लोगों के साथ घिरे दिखे. नीतीश कुमार ने इस दौरान वहां मौजूद जनता की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद नीतीश कुमार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हार चढ़ाकर उन्हें नमन किया और फिर अपने काफिले के साथ वापस चले गए.इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी साथ थे.
आज 4 बजे विधायक दल की बैठक, नीतीश का इस्तीफा
नीतीश कुमार आज सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. शाम 4 बजे पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक है जिसमें पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे. आज बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा जिसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के भी आने की खबर है.
यह भी पढ़ें- बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐलान आज, जानें कौन-कौन से चेहरे रेस में सबसे आगे
यह भी पढ़ें- कर्ज का बोझ, वेतन का इंतजार... बिहार को नया CM तो मिल जाएगा, पर मुंह बाए सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां














