Bihar: बगहा प्रभारी SP ने 8वीं की छात्रा के सपनों को दी उड़ान, कुछ देर के लिए अमृता बनी जिले की कप्तान

Bihar News: बिहार के बगहा में इंचार्ज SP निर्मला कुमारी ने कस्तूरबा स्कूल की स्टूडेंट अमृता को एक दिन के लिए 'सिंबॉलिक SP' बनाया. छात्रा का भविष्य में IPS ऑफिसर बनने का सपना है. पढ़िए बिंदेश्वर कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बगहा प्रभारी SP के साथ छात्रा अमृता
NDTV

Bagaha SP Nirmala Kumar inspiring initiative: सपनों को अगर सही दिशा और हौसलों को सही उड़ान मिल जाए, तो मंजिल दूर नहीं लगती. बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा पुलिस प्रशासन ने ऐसी ही एक मिसाल पेश की है. जिसमें इलाके की 8 वीं कक्षा की  छात्रा, जो भविष्य में IPS अधिकारी बनने का ख्वाब देखती है, उसे पुलिस कार्यालय में कुछ घंटों के लिए जिले का 'सांकेतिक कप्तान' बनाया गया.

कुर्सी पर बैठते ही एक्शन में दिखीं 'नन्ही एसपी

 बता दें कि  बगहा पुलिस कार्यालय में परसा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय  की आठवीं कक्षा की छात्रा अमृता के  लिए यह दिन किसी सपने के सच होने जैसा था. जब उसे कुछ समय के लिए जिले का 'कप्तान' बनाया गया. पुलिस की इस पहल की लोगों ने काफी सराहना की. अमृता का बड़े होकर आईपीएस बनने का सपना है. अमृता के इस सपने की नींव को रखने में जिले की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने मदद की. उन्होंने  कुछ समय के लिए उसे बगहा का ‘सांकेतिक एसपी' बनने का मौका दिया.

पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

 इस अनूठी पहल के दौरान अमृता ने पुलिस कार्यालय में उनके काम की जटिलाओं और कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना. कार्यालय में आयोजित जनसुवाई में  पहुंचे एक-एक  लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर सुझाव भी साझा किए, जिससे संबंधित पुलिस पदाधिकारी तुरंत कार्रवाई कर सकें.

जनसुनवाई करती हुई छात्रा अमृता
Photo Credit: NDTV

बच्चों के लक्ष्य का सही मार्गदर्शन करना 

वही पुलिस की इस बेहतरीन पहल को लेकर प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को बड़े लक्ष्य देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करना है. जिससे उनका सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन हो और वह भविष्य में समाज और देश के लिए मिसाल बन सकते हैं.

बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास 

बगहा पुलिस की इस अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य को लेकर और अधिक प्रेरित होंगे.

यह भी पढ़ें: 'मर्जी मेरी है...' 22 साल की युवती को 60 साल के बुजुर्ग से हुआ प्यार, मंदिर में वरमाला पहनाकर रचाई शादी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Vande Mataram mandatory: शुभेंदु सरकार का बड़ा ऐलान! स्कूल में वंदेमातरम अनिवार्य, TMC ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article