Bihar: सास से हुआ झगड़ा तो मां ने उजाड़ दी अपनी ही दुनिया, 5 मासूम बच्चों संग को खाया जहर

Bihar News: बिहार के सहरसा में सास से झगड़े के बाद बहू ने अपने 5 बच्चों को जहर देकर खुद भी किया सुसाइड का प्रयास किया.जिले के निजी अस्पताल में सभी का इलाज जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Poison Case Saharsa
NDTV

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर के रख दिया है. जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मौहनपुर में एक मां ने अपनी सास से साथ हुए झगड़े के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए अपने पांच बच्चों के साथ जहर खा लिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. 

पेंशन के पैसों ने घोला रिश्तों में जहर

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित महिला सोनी देवी का अपने सास-ससुर के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है . घर में विवाद की जड़ सास को मिलने वाली पेंशन की राशि थी. इन्हीं रुपयों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. 

निजी अस्पताल में चल रहा है जिंदगी और मौत का संघर्ष

इसी पैसे के लेनदेन को लेकर आए दिन घर में कलह होती थी. इसी मानसिक तनाव में आकर सोनी देवी ने अपनी तीन बेटियों (प्रीति, रचना, सपना) और दो बेटों (राम और लखन) को मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की. घटना के तुरंत बाद जब बच्चों और महिला की तबीयत बिगड़ने लगी परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. उन्होंने तुरंत सभी को इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम सबों की  जान बचाने का लगातार प्रयास कर रही है और उनकी स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में करीब 60 लोगों से भरी बस में लगी आग, मची चीख-पुकार; जान बचाने को खिड़कियां तोड़ कूदे यात्री

Featured Video Of The Day
दर्जनों महिलाओं के साथ अश्लील VIDEO, अशोक खरात का नया सच सामने आया
Topics mentioned in this article