भरत तिवारी के ब्रह्मभोज में बुलाए गए 15000 लोग, 400 हलवाई और 500 वॉलंटियर कर रहे इंतजाम

भरत तिवारी के आवास के पास श्रद्धांजलि सभा के लिए विशाल टेंट लगाया गया है. श्राद्धकर्म और ब्रह्मभोज को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भूषण तिवारी के श्राद्धकर्म को लेकर तैयारियां तेज (Photo- NDTV)

भोजपुर के बिलौटी गांव के भरत भूषण तिवारी के निधन के बाद आज श्राद्धकर्म और ब्रह्मभोज हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में गांव और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. परिजनों के अनुसार यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मभोज में भोजपुर सहित बिहार और पड़ोसी राज्यों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है. अनुमान है कि इस अवसर पर 15 हजार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए भोजन, पेयजल, बैठने और आवागमन की खास व्यवस्था की गई है.

100 एक्सपर्ट हलवाई ने संभाली कमान

भोजन व्यवस्था के लिए करीब 100 अनुभवी हलवाई और 300 से अधिक सहायक दिन-रात तैयारी में जुटे हुए हैं. बड़े-बड़े कड़ाहों में भोजन तैयार किया जा रहा है. इसके लिए एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ-साथ कोयले का भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है. आयोजन समिति का कहना है कि भोजन की क्वालिटी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि सभी आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

500 स्वयंसेवकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आसपास के गांवों से लगभग 500 स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. लोगों के बैठने की व्यवस्था, वाहनों के संचालन, क्राउड कंट्रोल और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है. आयोजन समिति का मानना है कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए स्वयंसेवकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी.

Advertisement

श्रद्धांजलि सभा के लिए विशाल वाटरप्रूफ टेंट

भरत भूषण तिवारी के आवास के समीप श्रद्धांजलि सभा के लिए विशाल टेंट लगाया गया है. मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना को देखते हुए कई स्थानों पर वाटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए हैं. आयोजन स्थल पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो.

बड़ी संख्या में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे लोग

परिजनों के अनुसार ब्रह्मपुर निवासी मामा भगवती पांडे, रिश्तेदार मंगल पांडे तथा गांव के समाजसेवी पंकज त्रिपाठी सहित कई लोग व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हैं. सभी लोग अपने-अपने स्तर से आयोजन को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं. परिजनों ने बताया कि भरत भूषण तिवारी के निधन के बाद लगातार बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. ऐसे में ब्रह्मभोज में भी बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए हर व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित की जा रही है.

Advertisement

किसी से नहीं की आर्थिक सहयोग की अपील

परिवार का कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति या संगठन से आर्थिक सहयोग की अपील नहीं की है. हालांकि, जो लोग स्वेच्छा से सहयोग करना चाहते हैं, उनके सहयोग को स्वीकार किया जा रहा है. कई लोग स्वयं भोजन सामग्री, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं लेकर आयोजन स्थल पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  भरत तिवारी केस में UP के दीपक दीक्षित को होगी जेल? पुलिस की रडार पर वायरल वीडियो

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय का पहला बयान- जिम्मेदारी स्वीकार, हेराफेरी में भूमिका से इनकार
Topics mentioned in this article
Bihar
Bihar Bews
Bharat Tiwari Bhojpur Police Encounter
Bhojpur Bharat Tiwari
Bharat Tiwari Encounter Bihar