विक्रमशिला सेतु के पिलर की सुरक्षा दीवार ढही, विपक्ष के निशाने पर आई नीतीश सरकार; एक्सपर्ट कमेटी करेगी जांच

पूर्वी बिहार की जीवनरेखा विक्रमशिला सेतु इस वक्त बड़े खतरे में है. पिलरों की प्रोटेक्शन वॉल टूटने और एक्सपेंशन जॉइंट्स का गैप 6 इंच तक बढ़ने से लाखों लोगों की जान जोखिम में है. जहां भागलपुर डीएम ने एक्सपर्ट टीम से जांच की बात कही है, वहीं पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने इसे सरकार की बड़ी लापरवाही बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भागलपुर की 'लाइफलाइन' पर संकट: 6 इंच तक बढ़ा पुल का गैप, पिलर से टकरा रहा मलबा; क्या ढह जाएगा विक्रमशिला सेतु?
NDTV Reporter

Bhagalpur News: पूर्वी बिहार और सीमांचल के करोड़ों लोगों की जीवनरेखा माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु (Vikramshila Setu) इस वक्त बड़े खतरे के मुहाने पर खड़ा है. गंगा की लहरों के बीच टिके इस महासेतु के पिलरों को सुरक्षा देने वाली प्रोटेक्शन वॉल ताश के पत्तों की तरह बिखरने (Bridge Pillar Collapse) लगी है. सबसे डराने वाली स्थिति पिलर संख्या 16 से 20 के बीच देखी जा रही है, जहां दीवार का भारी हिस्सा पिलर से लटककर लगातार उससे टकरा रहा है.

DM ने दिया आश्वासन

Photo Credit: NDTV Reporter

मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा, 'मैंने कार्यपालक अभियंता को तुरंत इंक्वायरी के लिए बोला है. रिपोर्ट के आधार पर अगर जरूरत पड़ी तो डिपार्टमेंट से कंसल्ट कर तुरंत एक्सपर्ट टीम बुलाई जाएगी. टीम के निर्णय के आधार पर ही आवागमन और मरम्मत की कार्रवाई की जाएगी.'

पूर्व विधायक ने लगाए आरोप

Photo Credit: NDTV Reporter

वहीं, पूर्व कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने सरकार की नियत पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स का गैप 2 साल में 2 इंच से बढ़कर 6 इंच हो गया है. उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समृद्धि यात्रा में भागलपुर आए, लेकिन उन्होंने इस पुल की तरफ देखा तक नहीं. लाखों की जान खतरे में है, लेकिन पुल निर्माण निगम सो रहा है. समानांतर फोर-लेन पुल का काम भी कछुए की गति से चल रहा है.'

क्यों बढ़ा खतरा?

जानकारों का मानना है कि यदि इन प्रोटेक्शन वॉल्स की तत्काल मरम्मत नहीं की गई, तो पिलरों के आसपास मिट्टी का कटाव शुरू हो जाएगा. आने वाला मानसून और गंगा का बढ़ता जलस्तर इस जर्जर ढांचे के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz Crisis में Iran का दांव! US Ally Japan को राहत देकर क्या खेल पलटा | Middle East War