मूसलाधार बारिश और कीचड़ के बीच डोली में विदा हुई दुल्हन, दूल्हे के अंदाज ने जीता सबका दिल, वायरल हुआ वीडियो

Bihar News: बिहार के बेतिया में तेज बारिश के बीच एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को डोली में विदा कराया. घोड़े पर सवार दूल्हा और डोली में दुल्हन का यह पारंपरिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पढ़िए जितेंद्र कुमार गुप्ता की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तेज बारिश के बीच दुल्हन को विदा कराता दुल्हा
NDTV

Viral Video Bettiah Wedding: पश्चिमी चंपारण के बेतिया से विदाई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है  जिसे देखकर हर कोई आश्चर्य कर रहा है.शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बीच एक दूल्हा तेज बारिश के बीच घोड़े पर सवार होकर अपनी अपनी दुल्हनिया को पारंपरिक डोली में विदा कराया. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख लग रहा था कि जैसे खुद इंद्र देव उसकी विदाई में आंसू बहा रहे है.  यह खास विदाई अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुई हैं.

परंपरा के आगे फीकी पड़ी बारिश

दरअसल, बेतिया में आज ( शुक्रवार) सुबह से ही रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति पैदा हो गई थी. अमूमन ऐसी स्थिति में लोग लग्जरी गाड़ियों से विदाई को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इस दूल्हे ने कुछ अलग करने की ठानी.उसने पुरानी परंपरा को प्राथमिकता देते हुए अपनी नई नवेली दुल्हन को डोली में बैठाकर तेज बारिश में विदा कराया.बैंड-बाजे की धुन और बारिश की बूंदों के बीच जब डोली उठी, तो देखने वालों का तांता लग गया. इसी बीच वहां मौजूद की किसी शख्स ने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हैं.

दूल्हा तेज बारिश के बीच घोड़े पर सवार
Photo Credit: NDTV

घोड़े पर दूल्हा और कहारों के कंधे पर डोली

वायरल वीडियो बेतिया नगर के कोतवाली चौक और ईलाराम चौक के बीच का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ  देखा जा सकता हैं कि दूल्हा घोड़े पर सवार होकर आगे चल रहा है, वही पीछे चार कहार अपने कंधों पर  दुल्हन की डोली उठाए कीचड़ और पानी भरे रास्तों से गुजर रहे हैं. बारिश का आलम यह था कि ऐसा लग रहा था मानो प्रकृति खुद इस मिलन का गवाह बन रही हो.

सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'याद आ गए पुराने दिन

स्थानीय लोगों और  नेटिजन्स  का कहना है कि आज के आधुनिक दौर में डोली की परंपराएं धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं, वहीं इस तरह की विदाई ने पुराने रीति-रिवाजों की याद ताजा कर दी.  विदाई के वक्त दुल्हन की आंखों में आंसू तो थे, लेकिन दूल्हे के इस खास अंदाज ने माहौल को खुशनुमा और यादगार बना दिया. राहगीरों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IAS Anil Basak Wedding: IAS अनिल बसाक अपनी दुल्हन अदिति के लिए घुटनों के बल बैठे, मंडप में हाथ थामकर पहनाई वरमाला, देखें तस्वीरें

Featured Video Of The Day
Bengal repolling news: बंगाल चुनाव पर आई सबसे बड़ी खबर, फिर होगा इन बूथों पर मतदान