बिहार से आई शर्मनाक तस्वीर, कचेरे के ठेले पर युवक का शव ले गए पुलिस वाले

बंद घर से जब दुर्गंध आई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिस पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को घर से निकालकर कचरे के ठेले पर लाद लेकर गई. जानकारी के मुताबिक, शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एम्बुलेंस नहीं मिली तो कचरे वाले ठेले पर रखा शव

Bihar News: मौत इंसान के जिंदगी की सबसे बड़ा सच है, लेकिन मौत के बाद भी उसे सम्मान न मिले तो सवाल सिर्फ व्यवस्था पर नहीं, इंसानियत पर भी उठता है. इसी से जुड़ी बिहार के बेगूसराय से कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आयी है जो इंसानियत को झकझोर देने वाली है. संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत के बाद शव को शव वाहन या एम्बुलेंस नसीब नहीं हुआ. हुआ तो उसे नगर निगम के कचरा ठोने वाला ठेले से ढोया गया. घटना बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. आरोप है कि युवक की हत्या संपत्ति के विवाद में उसके ही साला द्वारा साजिश के तहत कर दी गई. बताया जाता है कि युवक का शव दो दिन से कमरे में पड़ा हुआ था. बाद में शव को बाहर निकालने के लिए ठेला का सहारा लेना पड़ा.

घर से निकाल ठेले में रखा युवक का शव

दरअसल, एक शव को पुलिस के सामने सफाई कर्मी पहले बिछावन में लपेट कर घर से बाहर किया और फिर कचरा ढोने वाले ठेले पर लोड कर अस्पताल ले गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां तस्वीरों देख सकते हैं कि शव को चार-पांच सफाई कर्मियों ने पुलिस के सामने सीढ़ी से उतारा और फिर कचरे वाले ठेले पर रख दिया. इस मामले में डीएसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है. 

दरअसल रविवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड में बंद घर से रोशन कुमार का शव बरामद किया था. रोशन कुमार का घर पिछले तीन-चार दिनों से बंद था और दुर्गंध आने पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो घर के छत से रोशन कुमार का शव लटका हुआ था. जानकारी के मुताबिक, रोशन कुमार की पत्नी एक सप्ताह पहले मायके चली गई थी. उसके बाद घर से उसका शव बरामद हुआ.

डीएसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

शव बरामद होने के बाद पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया, जब तीन-चार दिन पुराने शव से दुर्गंध भी आ रही थी. इसके बाद सफाई कर्मी के सहारे शव को छत से उतर गया और फिर चादर में लपेटकर घर से बाहर निकल गया और उसके बाद सफाई कर्मियों ने कचरा ढोने वाले ठेले पर शव को रख दिया गया.

Advertisement

अब इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है और पुलिस के कार्य शैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं. इस मामले में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र में एक शव मिला था. अब इसका एक वीडियो सामने आया है, उस वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढे़ं-

JDU के पूर्व MLA की महिला संग अश्लील तस्वीर वायरल, RJD विधायक के नाम से बनी ID से हुई पोस्ट

Advertisement

छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में कब रखी सिरकटी लाश? स्टेशनों के CCTV कैमरे बंद; जांच में खुली रेलवे सुरक्षा की पोल

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा की मौत से टूट गया आर्मी में मेजर भाई! दोस्तों ने भी उठाए सवाल