बेगूसराय में 'हाई-स्पीड' मौत: आमने-सामने टकराईं दो बाइकें और हवा में उछल गए 4 युवक, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV

बेगूसराय में हुई दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई चौंक रहा है. पढ़ें संतोष की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बेगूसराय में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत.
NDTV Reporter

Begusarai Road Accident CCTV: बिहार के बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो बाइकों के बीच ऐसी जोरदार भिड़ंत हुई कि देखने वाले हैरान रह गए हैं. इस खौफनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

हवा में 5 फीट उछले युवक

फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब 9 बजे गौशाला के पास दो बाइकें विपरीत दिशाओं से काफी तेज रफ्तार में आ रही थीं. दोनों के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक बाइक से छिटककर हवा में करीब 5 फीट ऊपर उछले और सड़क पर जा गिरे.

दोस्त की शादी में जा रहा था विनीत

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बरौनी-1 पंचायत (वार्ड-8) निवासी विनीत कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है. विनीत अपने दोस्त गौरव के साथ विद्यापति नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. विनीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था और फिलहाल पढ़ाई कर रहा था. उसकी मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

हादसे का शिकार हुए लोग

विनीत के साथ बाइक पर गौरव नाम का युवक सवार था जो गंभीर रूप से घायल हुआ है. जबकि दूसरी बाइक पर सवार 2 युवकों की हालत भी नाजुक बनी हुई है. सभी का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अनुमंडल अस्पताल पहुंची. पुलिस ने विनीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है. थाना अध्यक्ष के अनुसार, घटना तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण हुई है. अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है.

ये भी पढ़ें:- IIT पटना में क्रिकेट खेलते समय बीटेक छात्र की मौत, पोल को छूते ही लगा करंट; FSL जांच शुरू

Advertisement
Featured Video Of The Day
शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में 'लश्कर' के आतंकी! ना'पाक' करतूत, फिर आया सबूत!
Topics mentioned in this article
Begusarai News
Teghra Road Accident
Bike Accident CCTV Video
Begusarai CCTV
Vinit Kumar Death