भोजपुरी गानों पर बार बालाएं कर रही थीं डांस और होने लगी हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

त‍िलक समारोह में बार बालाओं को बुलाया गया था. डांस के दौरान हर्ष फायर‍िंग होने लगी, और एक गोली युवक को लग गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमावां गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि समारोह में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक हथियार लहराते हुए फायरिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक को गोली लग गई.

27 अप्रैल को थी शादी  

मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद (21) पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. छोटू अपने दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने गया था. परिजनों के अनुसार, उसी दिन उसका भी तिलक होने वाला था, और 27 अप्रैल को उसकी शादी तय थी.

अवैध हथियार से फायरिंंग  

मृतक के चचेरे भाई सूरज कुमार ने बताया कि बार बालाओं का डांस भी हो रहा था. बार बालाएं भोजपुर गानों पर डांस कर रही थीं. डांस कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक अवैध हथियार लहराते हुए फायरिंग कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, और छोटू को लग गई. आनन-फानन में उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

तिलक समारोह में अवैध हथियार पहुंचे 

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे बिंद थाना को सूचना मिली कि एक युवक को गोली लगी है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ की. शुरुआती बयान संदिग्ध लगने पर गहन पूछताछ में यह बात सामने आई कि तिलक समारोह के दौरान मौजूद लोगों के पास अवैध हथियार था, जिससे फायरिंग के दौरान यह घटना हुई.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी है. साथ ही फॉरेंसिक जांच (FSL) भी कराई जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर शादी समारोहों में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रतिबंध के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें: क्या ईरान ने भांप ली है ट्रंप की कमजोरी, आखिर अपनी शर्तों पर क्यों बातचीत करना चाहता है तेहरान?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: योगी कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ, कौन-कौन बने मंत्री? UP
Topics mentioned in this article