Bihar Accident: स्कूल वैन पटलने के बाद बच्चों को तड़पता छोड़ भागा ड्राइवर, 10 की हालत गंभीर; बड़े अस्पताल रेफर

School Van Accident in Bihar Today: स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हैं. हैरानी की बात यह है कि मासूमों को खून से लथपथ छोड़ ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा. पढ़ें बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा में एक प्राइवेट स्कूल बस सड़क से 5 फीट नीचे एक खेत में जा गिरी.
NDTV Reporter

Bihar News: बिहार के बगहा में गुरुवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की लापरवाही ने मासूमों की जान जोखिम में डाल दी. रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव के पास AK पब्लिक स्कूल की एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में 10 बच्चे और एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

15 से 20 बच्चे थे सवार

चश्मदीदों के मुताबिक, वैन में करीब 15 से 20 बच्चे सवार थे और वाहन की रफ्तार काफी तेज थी. बहुअरी मोड़ के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वैन सीधे गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. संवेदनहीनता की हद तब पार हो गई जब घायल बच्चों को तड़पता देख ड्राइवर उनकी मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया.

नाजुक हालत में बेतिया रेफर

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकाला और रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षिका और कई बच्चों की हालत बेहद नाजुक है, जिसे देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया है.

मैनेजमेंट ने वीडियो बनाने से रोका

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही भी सामने आई. आरोप है कि मौके पर पहुंचे स्कूल के लोग मामले पर पर्दा डालने की कोशिश करने लगे. वहां मौजूद लोगों और मीडिया कर्मियों को वीडियो बनाने से रोका गया. प्रबंधन ने अब तक इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जो उनकी जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े करता है.

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

रामनगर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच होगी. फिलहाल पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें:- एमपी के देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 15 घायल; धमाके से दहल गया पूरा इलाका

Advertisement
Featured Video Of The Day
Haridwar Halala Case: UCC लागू होने के बाद पहली FIR से मचा हड़कंप | Uttarakhand | UCC First FIR