औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 7 घायल

औरंगाबाद के एनएच-19 पर शादी समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
औरंगाबाद:

बिहार के औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत और सात लोग गंभीर रूप से घायल है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच -19 पर देव मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई. जानकारी के अनुसार सभी लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होकर धनबाद लौट रहे थे. गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे. वाहन जैसे ही देव मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई.

तीन लोगों की मौत 7 घायल

जानकारी के अनुसार, इस भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों में नारायण गुप्ता और विकास कुमार चौहान की पहचान हो चुकी है.वही, एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. घायलों में चालक दीनबंधु प्रसाद, मृतक तेज नारायण गुप्ता की पत्नी निशा देवी, फुलवंती देवी, अमित कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार और शिव शंकर कुमार शामिल हैं.

शादी में जा रहा था परिवार

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है. बताया जाता है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे. ये सभी लोग झारखंड के रहने वाले हैं.

25 फरवरी को विवाह संपन्न होने के बाद 26 फरवरी को धनबाद लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई.

Advertisement

(इनपुट- आदित्य कुमार)

यह भी पढ़ें: बिहार में बगैर आयुष्मान कार्ड बने हो रहा पेमेंट... CAG रिपोर्ट पर आज विधानसभा हो सकती है गरम

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 Breaking News: बंगाल में 15 बूथ पर री पोलिंग | Mamata Banerjee |TMC |BJP
Topics mentioned in this article