-आदित्य कुमार
Killed Three Child: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चाचा ने दरवाजा खोलने में हुई देरी से इतना नाराज हुआ कि उसने अपने 3 भतीजे-भतीजियों को कटर मशीन से काटकर मार डाला. चाचा इतना बड़ा जल्लाद था कि चीख-पुकार घर से बाहर न जाए उसने फुल साउंड में गाना बजाया और फिर एक-एक करके तीनों मासूमों को काटता चला गया. तीनों की डेड बॉडी कमरे में पड़ी मिली.
घर का दरवाजा नहीं खुला, इसलिए चाचा ने भतीजे-भतीजी को मार डाला
मामला हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है. मृतकों की पहचान गुड्डू पाल के बेटे 10 वर्षीय अनीश कुमार, 7 वर्षीय आयुष कुमार और 5 वर्षीय अनुष्का कुमारी के रूम में हुई है. तीनों बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करते हैं. आरोपी चाचा अमंत पाल ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है. बताया जा रहा है कि आरोपी की अभी शादी नहीं हुई है.
फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से 3 बच्चों का गला रेत दिया
रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर आरोपी चाचा कहीं निकला था और जब घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खटखटाया, तो उसकी भाभी अनीता देवी बाथरूम में नहा रही थी, जिसके कारण दरवाजा खुलने में देरी हुई. इससे वह गुस्से तमतमा गया और दरवाजा खुलते ही घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेतकर दिया और खुद को भी मारने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें-एक अश्लील वीडियो ने डुबोया करियर, संस्पेशन के साथ मिला डिमोशन, हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बने दीपक थापा
तीनों बच्चों का शव एक कमरे में कटी-फटी अवस्था में पड़ा हुआ मिला था
गौरतलब है हादसे में मारे गए तीनों बच्चों का शव एक ही कमरे से मिला. तीनों की कटी-फटी डेड बॉडी एक साथ एक कमरे में बिखरी हुई थी. तीनों के गले पर गंभीर घाव देखे गए हैं और कमरे में चारों ओर खून बिखरा है. पास ही आरोपी चाचा भी पड़ा मिला, उसके गले से भी खून निकल रहा है. आसपास के लोग घर पहुंचे तो देखा सभी खून से लथपथ मृत पड़े थे, लेकिन कसाई चाचा की सांसें चल रही है, जिसे पटना रेफर किया गया है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: बुजुर्ग महिला को लात-घूंसों से पीटा, जातिसूचक गाली-गलौज के बाद बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल














