बिहार: 5वीं तक बच्चों के लिए सभी स्कूलों का टाइम बदला, भीषण गर्मी के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

स्कूलों को लेकर जारी आदेश सभी सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में 5वीं कक्षा तक की कक्षाओं पर लागू होगा. विद्यालय प्रबंधन को आदेश के अनुरूप समय-सारणी बदलने का निर्देश दिया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
5वीं तक बच्चों के लिए सभी स्कूलों का टाइम बदला
IANS

Bihar School Timing News: बिहार में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया है. लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के चलते अब प्रदेशभर में स्कूलों के समय में बदलाव हो रहे हैं. इसी बीच बिहार के औरंगाबाद जिले में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. औरंगाबाद जिला दण्डाधिकारी ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों बच्चों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. 

सभी स्कूलों में रहेगा प्रतिबंध

जिला दण्डाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी कर दोपहर 12:30 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है. यह प्रतिबंध जिले के सभी सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में 5वीं कक्षा तक की कक्षाओं पर लागू होगा. विद्यालय प्रबंधन को आदेश के अनुरूप समय-सारणी बदलने का निर्देश दिया गया है. 

कब तक प्रभावी रहेगा आदेश?

बढ़ती गर्मी और लू को लेकर स्कूल बच्चों से जुड़ा यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से लागू होगा और 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा. आदेश के जरिए विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वे इसी आदेश के हिसाब से शैक्षणिक गतिविधियों को निर्धारित करें. आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में औरंगाबाद जिले में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसी को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है.

यह भी पढे़ं-

बिहार में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, गर्मी के कारण 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे स्कूल

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक, जुलाई के बाद बदलेगी हवा, अल नीनो पर मौसम विभाग की चेतावनी

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: जाट+OBC+ब्राह्मण, तैयार समीकरण! कैबिनेट विस्तार, हैट्रिक का प्लान? UP