बिहार में IAS के बाद 61 DSP स्तर के अधिकारियों का भी ट्रांसफर, पुलिस-प्रशासन में बड़ा फेरबदल

बिहार में IAS अधिकारियों के बाद DSP स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. विभाग की ओर से 61 अधिकारियों की सूची जारी की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार में DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला
Bihar News:

बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद लगातार अधिकारियों का तबादला शुरू हो गया है. शुक्रवार (15 मई) को  DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें 61 DSP स्तर के अधिकारी शामिल हैं. वहीं इससे पहले IAS अधिकारियों का तबादले की खबर सामने आई थी. इसके तहत विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव और प्रमंडलीय आयुक्त स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया.

सूची में ज्यादातर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, DSP अधिकारी हैं जिनका तबादला किया गया है.

यहां देखें ट्रांसफर सूची

अधिसूचना के अनुसार, केवल पटना ही नहीं बल्कि प्रमंडलों में भी अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है.

नई अधिसूचना के साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई से सचिवालय से लेकर प्रमंडलों तक हड़कंप की स्थिति है.

बता दें 10 मई को भी सरकार ने 16 IPS अधिकारियों का तबादला किया था. माना जा रहा है कि सीएम सम्राट चौधरी कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर ट्रांसफर करने का फैसला किया है. अभी और भी अधिकारियों के तबादले की संभावना है. वहीं जिले में भी पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, IAS अफसर समेत कई विभागों के सचिव बदले गए

    Featured Video Of The Day
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एक्शन, अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी
    Topics mentioned in this article
    Bihar DSP Transfer List
    Bihar DSP Transfer News
    Bihar DSP Level Transfer
    Bihar Police Reshuffle
    Bihar News