अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पहुंचे भागलपुर, 30 हजार करोड़ के मेगा पावर प्रोजेक्ट का लिया जायजा

ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि भागलपुर की यह परियोजना न केवल बिहार की बिजली जरूरतों को मजबूती देगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गौतम अदाणी ने बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में निर्माणाधीन थर्मल पावर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया
  • पीरपैंती में 479 हेक्टेयर क्षेत्र में 2400 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट बनाया जा रहा है
  • इस परियोजना में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जो बिहार में सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भागलपुर (बिहार):

देश के प्रमुख उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार दोपहर भागलपुर जिले के पीरपैंती पहुंचे, जहां उन्होंने समूह द्वारा निर्माणाधीन थर्मल पावर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया. उनका यह दौरा राज्य में औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

पीरपैंती प्रखंड के सिरमतपुर एवं आसपास के लगभग 479 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा यह पावर प्लांट 2400 मेगावाट क्षमता वाला अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट होगा. गंगा नदी के उत्तरी तट, दक्षिण में नेशनल हाईवे और समीप स्थित पीरपैंती रेलवे स्टेशन के कारण यह स्थान लॉजिस्टिक दृष्टि से बेहद रणनीतिक माना जा रहा है.

परियोजना पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जो बीते कई दशकों में बिहार में किसी औद्योगिक समूह द्वारा किया गया सबसे बड़ा निवेश बताया जा रहा है. निर्माण कार्य के दौरान 10 से 12 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है, जबकि संचालन शुरू होने पर करीब 3000 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा.

ये भी पढ़ें: AIMA अवॉर्ड्स 2026: करण अदाणी बने 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर', कर्मचारियों को समर्पित किया पुरस्कार

दौरे के दौरान गौतम अदाणी ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरणीय संतुलन के प्रति समूह की प्रतिबद्धता भी जताई. फिलहाल परियोजना स्थल पर चहारदीवारी निर्माण और भूमि समतलीकरण का कार्य जारी है. लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में यह मेगा प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार हो जाए.

ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न केवल बिहार की बिजली जरूरतों को मजबूती देगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी. उद्योग जगत की इस बड़ी हस्ती का दौरा राज्य में निवेश और विकास के प्रति सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: अदाणी पोर्ट्स, NMDC और वेले ब्राजील मिलकर विकसित करेंगे 'आयरन ओर' के लिए SEZ आधारित इकोसिस्टम

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Gurugram में त्रिपुरा की छात्रा के साथ हैवानियत, बंधक बनाकर पिटाई, फिर आग लगाई! | Breaking News