ब‍िहार में कैबिनेट व‍िस्‍तार से पहले JDU व‍िधायक पर कार्रवाई, पैतृक आवास पर कुर्की का नोट‍िस चस्‍पा 

फरार चल रहे जदयू व‍िधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे  के बेल पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जदयू विधायक पप्पू यादव के पैतृक आवास पर कुर्की का नोटिस.

बिहार में आज सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार है, जहां पर नए मंत्री शपथ ग्रहण लेने वाले हैं. उससे पहले ही जदयू के बाहुबली व‍िधायक पप्पू पांडे के पैतृक आवास हथुआ के नयागांव तुलसीया में गोपालगंज पुलिस ने कुर्की का नोट‍िस चस्‍पा कर द‍िया है. ये कार्रवाई जमीन फर्जीवाड़े के एक मामले में विधायक की बेल याचिका पर कोर्ट के फैसले से ठीक एक दिन पहले हुई है. इससे पहले कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगाने के आदेश जारी किए थे.

जमीन पर कब्जा करने का आरोप 

कुचायकोट के बेलवा में 16 एकड़ जमीन को लेकर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया था. जमीन के काश्तकार नीरज राय ने फर्जी पेपर बनाकर जमीन पर जबरन कब्जा करने और डराने धमकाने का आरोप लगाया था. इसी मामले में कुचायकोट के जदयू विधायक पप्पू पांडे, उनके कुख्यात भाई सतीश पांडे, सीए राहुल तिवारी और भोला पांडे सहित 7 लोगों को नामजद गया था. कुचायकोट थाने में मामला दर्ज है.   

इसी मामले में गोपालगंज एसपी के निर्देश पर भू माफिया भोला पांडे सहित 4 लोगों को जमीन पर कब्जा करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इसी मामले में अब तक विधायक पप्पू पांडे, सतीश पांडे और राहुल तिवारी फरार हैं. उनकी ग‍िरफ्तारी नहीं हो सकी. 

आज बेल पर सुनवाई होगी 

गोपालगंज कोर्ट में इन तीनों के बेल को लेकर पिछले दिनों बहस हुई थी. बहस बार काउंसिल के चेयरमैन और राज्य सभा सदस्य मनन मिश्रा ने की थी, जिसके बाद कोर्ट ने अगले आदेश तक विधायक सहित तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. आज 7 मई को बेल पर सुनवाई का डेट सुरक्षित रखा है.

Advertisement

कल रात चिपकाया नोटिस 

आज विधायक को बेल मिलेगा या जेल मिलेगी. इसी को लेकर कोर्ट का फैसला आना बाकी है, लेकिन इसके पहले ही कल बुधवार की देर शाम गोपालगंज पुलिस विधायक के पैतृक गांव नयागांव तुलसीया पहुंची, और यहां पर गाजे बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाए. यह इश्तिहार फरार आरोपी सतीश पांडे की फरारी को लेकर है.

सतीश पांडे और पप्पू पांडे की गिरफ्तारी को लेकर पिछले दिनों गोपालगंज पुलिस ने हथुआ स्थित राज पेट्रोल पंप पर छापामारी भी की थी, लेकिन वहां से विधायक और उनके भाई फरार हो गए थे. अब गोपालगंज पुलिस ने इश्तिहार चिपकाकर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं.  

यह भी पढ़ें: जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ACB ने 960 करोड़ से जुड़े मामले में कार्रवाई की

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के काफिले में बड़ी कटौती! विपक्ष को लगी मिर्ची? | Mic On Hai