विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2018

VIDEO: रवि किशन का जबरदस्त एक्शन, इस सीक्वल फिल्म से मचाएंगे तहलका

साल 1992 में सुपर हिट फिल्‍म ‘बैरी कंगना’ के सीक्‍वल ‘बैरी कंगना 2’ बन कर तैयार है और जल्‍द ही रिलीज होने वाली है.

VIDEO: रवि किशन का जबरदस्त एक्शन, इस सीक्वल फिल्म से मचाएंगे तहलका
भोजपुरी एक्टर रवि किशन
  • 'बैरी कंगना 2' के डायरेक्टर हैं अशोक
  • रवि किशन से हुए थे नाराज
  • जल्द ही आएगी रिलीज डेट
नई दिल्ली: साल 1992 में सुपर हिट फिल्‍म ‘बैरी कंगना’ के सीक्‍वल ‘बैरी कंगना 2’ बन कर तैयार है और जल्‍द ही रिलीज होने वाली है. मगर खबर ये है कि फिल्‍म की सेट पर किसी बात को लेकर मेगा स्‍टार रवि किशन से निर्देशक अशोक अत्री नाराज हो गए थे. रवि किशन इस फिल्‍म में लीड रोल में हैं. मगर निर्देशक की नाराजगी की वजह से सेट पर हड़कंप मच गया था. मगर बाद में दोनों की नाराजगी खत्‍म हुई और फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो सकी. आखिर ऐसा अशोक अत्री की नाराजगी की वजह क्‍या रही, वो बात तो बाहर नहीं आ सकी.

बच्चन फैमिली में पॉपुलर हैं ये एक्टर, डाइनिंग टेबल पर भी हो जाती है इनकी चर्चा

लेकिन खुद अशोक अत्री ने कहा कि वे ‘बैरी कंगना 2’ के सेट पर रवि किशन से नाराज हो गए थे. मगर मेरी नाराजगी अच्‍छाई के लिए थी. बेहतरी के लिए थी. बाद में हमने उसे आसानी से दूर भी कर लिया. वे कहते हैं कि कभी-कभी नाराजगी भी कुछ अच्‍छा ही दे जाती है और यही हुआ भी हमारे साथ. अशोक अत्री ने रवि किशन की जमकर तारीफ भी की और कहा कि उनके अंदर आग है. वे कमाल के अभिनेता हैं और उनके साथ काम करने के बाद मैं भी सीखा हूं. ज्ञात हो कि अशोक अत्री ने इस फिल्‍म में अघोरी का किरदार निभाया है.

देखें ट्रेलर-


अशोक ने आगे कहा कि उनके पास विभिन्‍न फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम करने का अनुभव है, जो कम लोगों को ही नसीब हो पाता है. मगर वे कलाकार के रूप में और इंसान के रूप में भी बेहद सहज और सरल हैं. उनके साथ काम करने में मजा भी आता है. फिल्‍म ‘बैरी कंगना 2’ में भी हमने काफी अच्‍छा काम किया है,

तभी यह फिल्‍म आज पूरी हो सकी है. फिल्‍म की कहानी अच्‍छी है, जो भोजपुरी सिनेमा में सकारात्‍मक बदलाव की वाहक बनेगी. इस फिल्‍म को पूरे परिवार के साथ मिलकर देखा जा सकेगा. कहीं नजर चुराने की जरूरत नहीं पडे़गी. जल्‍द ही हम इसका रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे.

'माई रे माई...' में इंटरटेनमेंट का भरपूर मजा, एक्शन और डॉयलॉग का तड़का... देखें ट्रेलर

गौरतलब है कि फिल्‍म ‘बैरी कंगना 2’ के प्रोड्यूसर विनोद पांडेय हैं. स्क्रिप्‍ट मोहन वर्मा ने लिखा है. फिल्‍म में मेगा स्‍टार रवि किशन के अलावा कुणाल सिंह, सपना चौधरी, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, आशिश सिंह बंटी, अवधेश मिश्रा, तृषा खान, मनोज द्विवेदी, उमेश सिंह, रमेश दिवेदी, जीतू शुक्‍ला,लोटा तिवारी, गीता यादव, शौम्‍या, साहब लालधारी, बबलू विश्‍व‍कर्मा, विनोद कुमार पांडेय, ललित तिवारी, वैशाली सिंह, श्‍वेता बेदी भी नजर आ रहे हैं.

VIDEO: अभिनेता रवि किशन से खास मुलाकात


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Bairi Kangna 2, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com