विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

बलात्कारियों के लिए जल्लाद बने 'सनकी दरोगा' रवि किशन, फर्स्ट लुक रिलीज

भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन की होम प्रोडक्शन रवि किशन प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'सनकी दरोगा' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है.

बलात्कारियों के लिए जल्लाद बने 'सनकी दरोगा' रवि किशन, फर्स्ट लुक रिलीज
Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन
  • रवि किशन हैं फिल्म के डायरेक्टर
  • एक्शन से भरी है फिल्म
  • उनके प्रोडक्शन की है तीसरी फिल्म
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन की होम प्रोडक्शन रवि किशन प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'सनकी दरोगा' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. सामाजिक अपराधों पर आधारित इस फिल्म में रवि किशन ऐसे पुलिस अफसर के रोल में हैं जो अपराधियो के लिए जल्लाद है, खासकर बलात्कारियों को देख कर ही उसका खून खौलने लगता है. फर्स्ट लुक पोस्टर में भी बड़े अक्षरों में लिखा गया हैः बलात्कारियों के लिए दरोगा नहीं जल्लाद हैं हम. निर्माता रवि किशन ने खुद इस फिल्म का लेखन भी किया है जबकि फिल्म के संवाद संजय सुहाना ने लिखे हैं. मेगा स्टार रवि किशन के साथ इस फिल्म में हॉट गर्ल अंजना सिंह है जबकि मुख्य कलाकारों में बताशा चाचा मनोज सिंह , पप्पू यादव, पिंकुल , जीत रस्तोगी , सागर सलमान , रागिनी ,और शिवम श्रीवस्तव हैं.

'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' की YouTube पर धूम, एक्शन और रोमांस का देसी तड़का 6 करोड़ के पार

निर्देशक सैफ किदवई ने बताया कि 'सनकी दरोगा' वर्तमान परिवेश की फिल्म है. समाज मे घटित होने वाली घटनाओं को इस फिल्म में समेटा गया है. उन्होंने बताया कि फिल्म के संगीतकार श्याम देहाती हैं. रवि किशन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रीति शुक्ला हैं, प्रोडक्शन हेड राजू शुक्ला हैं. उल्लेखनीय है कि रवि किशन प्रोडक्शन की यह तीसरी फिल्म है. इससे पहले 'बिहारी माफिया' और 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई 2' का निर्माण हो चुका है. इस फिल्म के बाद रवि किशन प्रोडक्शन की 'परेम पोथी' का निर्माण होगा.

Video: अभिनेता रवि किशन से खास मुलाकात



'सारी सारी रतिया जगावे' का Video हुआ वायरल, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिया है ये भोजपुरी सरप्राइज

वैसे भी हाल ही में रवि किशन को फिल्म 'काशी अमरनाथ' के लिए अवार्ड मिला है. फिल्म की प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा हैं, और रवि किशन के साथ फिल्म दिनेश लाल यादव निरहुआ भी थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com