विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2019

खेसारी लाल यादव ने रॉकस्टार बन स्टेज पर यूं मचाई धूम, Video 3 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस वीडियो में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने रॉकस्टार बन धूम मचा दी है.

खेसारी लाल यादव ने रॉकस्टार बन स्टेज पर यूं मचाई धूम, Video 3 करोड़ के पार
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का धमाल
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक बार फिर से यूट्यूब (YouTube) पर धूम मचा दी है. इस बार वो रॉकस्टार अवतार में स्टेज पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सॉन्ग 'फुलवा सुखल बा' (Phoolawa Sukhal Ba) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में उनकी और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी नजर आ रही है. खेसारी लाल यादव का यह भोजपुरी सॉन्ग उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में वो रॉकस्टार बन डांस कर रहे हैं.

बेटी के जन्म पर सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को दी बधाई, तो कॉमेडी किंग ने यूं दिया रिएक्शन

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने 'फुलवा सुखल बा' (Phoolawa Sukhal Ba) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 3 करोड़ 72 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस गाने का बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. जबकि मधुकर आनंद ने इस गाने में संगीत दिया है. खेसारी लाल यादव के अलावा रंजीता ने इस गाने में अपनी आवाज दी है. यह गाना भोजपुरी फिल्म 'मुकद्दर' का है.

Bigg Boss: सिद्धार्थ शुक्ला अस्पताल में हुए भर्ती, तो सलमान खान ने किया वीडियो कॉल और कहा कि तुम...

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Maroon Color Sadiya Song: मरून कलर सड़िया यूट्यूब पर 204 मिलियन के पार, आम्रपाली दुबे और निरहुआ की सादगी का जादू बरकरार
खेसारी लाल यादव ने रॉकस्टार बन स्टेज पर यूं मचाई धूम, Video 3 करोड़ के पार
कल्लू के 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को मिले इतने लाख से ज्यादा व्यूज, लोगों के दिलों पर छाया होली का ये भोजपुरी गाना
Next Article
कल्लू के 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को मिले इतने लाख से ज्यादा व्यूज, लोगों के दिलों पर छाया होली का ये भोजपुरी गाना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com