विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव ने मिलकर बजाया शानदार 'तबला', दो दिन में इस भोजपुरी गाने ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

अपने बिंदास स्टाइल और कमाल की आवाज के साथ खेसारी हर दिल अजीज बन गए हैं. हाल में खेसारी का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘तबला’ रिलीज हुआ जिसमें वह नम्रता मल्ला के साथ नजर आ रहे हैं.

नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव ने मिलकर बजाया शानदार 'तबला', दो दिन में इस भोजपुरी गाने ने पार किए 8 मिलियन व्यूज
नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव ने मिलकर बजाया शानदार 'तबला'
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों के ही नहीं म्यूजिक वीडियोज के साथ भी धमाल मचाए रहते हैं. खेसारी लाल के गाने आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं. खेसारी के फैंस उनके गानों के इंतजार में रहते हैं. अपने बिंदास स्टाइल और कमाल की आवाज के साथ खेसारी हर दिल अजीज बन गए हैं. हाल में खेसारी का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘तबला' रिलीज हुआ जिसमें वह नम्रता मल्ला के साथ नजर आ रहे हैं.

खेसारी लाल के नए सॉन्ग तबला में नम्रता मल्ला उमराव जान के लुक में नजर आ रही हैं. व्हाइट कलर की अनारकली ड्रेस में डांस करती नम्रता के साथ खेसारी लाल ने भी ताल में ताल मिलाई है. अपने खास अंदाज में खेसारी नम्रता के साथ छेड़छाड़ करते नजर आते हैं. खेसारी के लुक की बात करें तो सफेद रंग के कुर्ते के साथ ऑरेंज कलर का स्कार्फ लिए वह काफी हैंडसम दिख रहे हैं, आंखों पर काला चश्मा और वही हरफनमौला अंदाज फिर से छा गया है.

खेसारी लाल यादव के इस गाने पर महज दो दिनों में 8 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं. साथ ही फैंस कमेंट कर सॉन्ग की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल को भोजपुरी सिनेमा में कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. वहीं एक फैन ने खेसारी को ग्लोबल स्टार बताया. बता दें कि खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. गाने के बोल डीके दीवाना ने लिखा है, वहीं म्यूजिक शुभम राज ने दिया है. इसकी कोरियोग्राफर गीता तमता हैं. 

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फैंस के साथ क्लिक करवाई फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Namrata Malla, Khesari Lal Yadav And Namrata Malla Song, Tabla Song, Bhojpuri Tabla Song, Khesari Lal Yadav New Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com