विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2018

खेसारी लाल यादव के 'मलगजरी रे' पर झूमकर नाचीं प्रीति बिस्वास, साड़ी में ठुमकों से वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) का जाना माना चेहरा खेसारी लाल यादव की अगली फिल्म 'राजा जानी' का एक और गाना भी रिलीज हो चुका है.

खेसारी लाल यादव के 'मलगजरी रे' पर झूमकर नाचीं प्रीति बिस्वास, साड़ी में ठुमकों से वीडियो हुआ वायरल
'मलगजरी रे' में खेसारी लाल यादव के साथ झूमकर नाचीं प्रीति बिस्वास
  • 'राजा जानी' का एक और गाना रिलीज
  • खेसारी लाल हैं लीड एक्टर
  • आते ही इंटरनेट पर हिट
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) का जाना माना चेहरा खेसारी लाल यादव की अगली फिल्म 'राजा जानी' का एक और गाना भी रिलीज हो चुका है. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म का सॉन्ग 'मल गजरी रे' यूट्यूब पर काफी हिट हो चुका है. गाने के बोल इतने शानदार है कि लोगों के जुबान पर यह रट जाएंगे. फिलहाल इस फिल्म का गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है. इस फिल्म में खेसारी के अलावा उनके अपोजिट रोल में प्रीति बिस्वास भी हैं. हालांकि फिल्म आने से पहले ही फिल्म के गाने यूट्यूब पर काफी तहलका मचा चुके हैं. 'मल गजरी रे' गाने को यूट्यूब पर अभी तक लगभग 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

खेसारी लाल यादव का 'बोरो प्लस...' गाना सुपरहिट, 20 लाख बार देखा गया वीडियो

बता दें, खेसारी लाल यादव की अगली फिल्म 'राजा जानी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और डांस का तड़का देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, यह एक पारिवारिक फिल्म भी है जिसमें खेसारी लाल की भूमिका काफी दमदार दिखाई पड़ रही है. फिल्म 'राजा जानी' में खेसारी के अपोजिट में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति बिस्वास है जोकि बेहद शानदार किरदार में हैं.

देखें गाना-


खेसारी लाल यादव का गाना 'अखियां...' ने मचाया तूफान, 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

4 मिनट से ज्यादा समय का ट्रेलर दमदार कहानी बयान करती है. इस फिल्म में खेसारी लाल और प्रीति के अलावा देबोस्मिता, आनंद मोहन, गोपाल रॉय, संजय महानंद, नीलम और देव सिंह भी अन्य स्टार कास्ट हैं. इस फिल्म के राइटर मनोज कुशवाहा हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri, Khesarilal Yadav, Malgajari Re
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com