Bhojpuri Holi Song 2020: होली पर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने उड़ाया गरदा, 'पातर पातर पान के डंटी' हुआ वायरल

Bhojpuri Holi Song 2020: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का नया सॉन्ग 'पातर पातर पान के डंटी (Patar Patar Pan Ke Danti)' यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा हैं.

Bhojpuri Holi Song 2020: होली पर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने उड़ाया गरदा, 'पातर पातर पान के डंटी' हुआ वायरल

Bhojpuri Holi Song 2020: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया सॉन्ग हुआ रिलीज

खास बातें

  • खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का नया सॉन्ग हुआ रिलीज
  • 'पातर पातर पान के डंटी' का वीडियो यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

Bhojpuri Holi Song 2020: होली (Holi 2020) को लेकर जहां पूरे देश में धूम हैं. वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का होली के मौके पर नया गाना 'पातर पातर पान के डंटी (Patar Patar Pan Ke Danti )' यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. बता दें, खेसारी लाल यादव को भोजपुरी का यूट्यूब किंग कहा जाता है. उनका कोई भी भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) रिलीज होते ही धमाल मचा देता है. अब खेसारी का यह सॉन्ग भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी किंग खेसारी प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के साथ नजर आ रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का यह सॉन्ग होली (Holi Geet 2020) के मौके पर रिलीज हुआ है.

'Baaghi 3' Box Office Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' का तीसरे दिन तहलका, कमाए इतने करोड़


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को एंटर 10 म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. खेसारी और प्रियंका का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. 

Viral Video: पाकिस्तान पहुंचा कोरोनावायरस, तो पठान ने चीन पर उतारा गुस्सा, कहा- गधे व सांप का मांस खाते हैं और...


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे मशहूर सितारों में से एक हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...