विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन और ग्लैमर का कॉकटेल

Bhojpuri Cinema: कौमी एकता की स्टोरी पर आधारित भोजपुरी फिल्‍म 'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें एक्शन और ग्लैमर का जबरदस्त कॉकटेल नजर आया.

'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन और ग्लैमर का कॉकटेल
भोजपुरी फिल्म 'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • भोजपुरी सिनेमा का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • गार्गी पंडित हैं लीड रोल में
  • एक्शन से भरपूर है फिल्म
नई दिल्ली: कौमी एकता की स्टोरी पर आधारित भोजपुरी फिल्‍म  'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसे वर्ल्‍ड वाइड म्‍यूजिक के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. फिल्‍म के ट्रेलर से साफ पता चलता है कि फिल्‍म 'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' एक्‍शन, रोमांस, कॉमेडी से भरपूर है, जिसे संदीप गुप्‍ता और शुभम सिंह ने निर्देशित किया है. शुजय फिल्‍म्‍स क्रिएशन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म 'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' में निसार खान और राज यादव मुख्‍य भूमिका में हैं, जो राम और अली के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि उनके अपॉजिट गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित) और सलोनी बिस्ता हैं.

15 दिन से अस्पताल में भर्ती ये एक्ट्रेस लगा रही थीं सलमान खान से मदद की गुहार, ये सुपरस्टार बना सहारा



VIDEO: 'डमरू' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'तांडव' करते नजर आएगा ये एक्टर

इस बारे में फिल्‍म के निर्माता रनजीत (शुभम सिंह) ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मुद्दों पर बनी फिल्‍म है क्‍योंकि देश विविधताओं के बाद भी हमें बांध कर रखता है. जितना महत्‍व आज हमारे लिए राम का है, उतना ही रहीम का भी है. यही भारत है. उन्‍होंने कहा कि हमने इसी कॉन्सेप्ट को लेकर फिल्‍म बनाई है, जो दर्शकों को पसंद आएगी. 

YouTube पर फिर चला आम्रपाली दुबे का सिक्का, इस वीडियो के दीवाने हुए लोग

फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ ही ग्लैमर का भी छौंक लगाया गया है. फिल्म के दोनों लीड एक्टर खूब मारधाड़ करते नजर आ रहे हैं तो हीरोइनें भी कुछ कम नहीं हैं. फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्‍म की कहानी जितनी खूबसूरत है, उतने ही अच्‍छे फिल्‍म में गाने भी हैं. बता दें कि निसार खान और राज यादव के अलावा गार्गी (प्रियंका) प‍ंडित, सोनाली बिष्‍ट, उमेश सिंह, सौरभ अश्‍वेरी, संजय महानंदा मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा ग्‍लोरी मोहनता का स्पेशल नंबर भी फिल्म में है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Films, Tod De Dushman Ki Nali Ram Aur Ali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com