भोजपुरी एक्ट्रेस गार्गी पंडित
- भोजपुरी स्टार ने कर ली शादी
- गार्गी पंडित करना चाहती थी शादी
- न शादी कर पानी की बताई वजह
नई दिल्ली:
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने शादी कर ली है, जिसके बाद उनके कई चाहने वालों के दिल भी टूट गए हैं. खबर है कि अदाकारा गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित) भी पवन सिंह से शादी करना चाहती थीं. मगर उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया और कहा कि अगर मैं भी सिंह होती तो उनसे शादी कर सकती थी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. वे बोलीं, “मैं पंडित हूं इसलिए मेरी शादी पंडित से ही होगी.”
गार्गी ने प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2' के सेट पर शूट के बाद ये बातें शेयर की और कहा कि पवन सिंह की शादी से पूरे इंडस्ट्री को खुशी है. मैं भी खुश हूं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह बहुत खूबसूरत और प्यारी हैं. उनकी जोड़ी को देखकर कोई भी कह सकता है कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं.
रानी ने पहले इस एक्टर को कहा ‘I Love You’, अब वीडियो रिलीज करने की तैयारी में
बता दें कि गार्गी पंडित ने पवन सिंह के साथ दो फिल्मों में काम किया है. एक फिल्म का नाम ‘कर्ज विरासत के’ और दूसरे का नाम ‘लागी नहीं छूटे रामा’ थी. गार्गी कहती हैं कि उनके साथ काम करना अच्छा लगता है. फिल्म ‘कर्ज विरासत के’ के गाने से मुझे इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली थी.
गार्गी ने चिंटू के साथ 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' को लेकर कहा कि चिंटू के साथ काम करने में बहुत मजा आता है. हम दोस्त हैं और हमारी अंडरस्टेडिंग काफी अच्छी बन गई है. हमलोग एक दूसरे के साथ सेट पर काफी सहज हैं. 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है.
VIDEO: अभिनेता रवि किशन से खास मुलाकात
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhojpuri Cinema, Pawan Singh, Gargi Pandit, Gargi Pandit Marriage