विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2018

भोजपुरी एक्ट्रेस ने लाल साड़ी पहन सोफे पर लगाए ठुमके, खेसारी लाल यादव के गाने पर Dance हुआ वायरल- देखें Video

भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandani Singh) अपने यूट्यूब चैनल पर डांस वीडियो डालती रहती हैं. चांदनी सिंह का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें वे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के 'देवरा हमार बच्चा बा' पर डांस कर रही हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस ने लाल साड़ी पहन सोफे पर लगाए ठुमके, खेसारी लाल यादव के गाने पर Dance हुआ वायरल- देखें Video
Bhojpuri Cinema: भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने खेसारी लाल के गाने पर किया डांस
  • भोजपुुरी की एल्बम क्वीन हैं चांदनी सिंह
  • खेसारी लाल यादव के गाने पर किया डांस
  • वीडियो हो रहा है वायरल
नई दिल्ली: भोजपुरी (Bhojpuri) की एल्बम क्वीन के नाम से मशहूर चांदनी सिंह (Chandani Singh) को डांस का कमाल का शौक है और वे अकसर अपने यूट्यूब चैनल पर डांस वीडियो डालती भी रहती हैं. कुछ दिन पहले चांदनी सिंह भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ एल्बम ‘गौरा तनि हंसि दा न’रिलीज हुई थी और इसे खूब पसंद भी किया गया था. चांदनी सिंह ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ 'मिलते मरद हमके भूल गइलू' पर डांस किया था और यह वीडियो काफी वायरल हुआ था. अब चांदनी सिंह का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें वे खेसारी लाल यादव के सुपरहिट सॉन्ग 'देवरा हमार बच्चा बा' जमकर डांस किया है.

सपना चौधरी को इस स्टाइल मे देखा तो भूल जाएंगे फिरंगी मेम, काले चश्मे में यूं दिखा देसी स्वैग



VIDEO: सपना चौधरी ने सफेद साड़ी और बालों में गजरा लगाकर यूं लहराई कमर, दीपिका पादुकोण भी हुईं दीवानी

एक्ट्रेस चांदनी सिंह डांस की शुरुआत सोफे पर चढ़कर करती हैं, और गजब के ठुमके लगाती हैं. चांदनी सिंह तो वैसे भी अपने डांस के लिए खास पहचान रखती हैं, और उनकी स्वैग तो इसमें कमाल का है. चांदनी सिंह फिर से अपने कमरे में डांस कर रही हैं. इससे पहले भी चांदनी सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था. पिछला डांस वीडियो 'मिलते मरद हमके भूल गइलू' पर किया था. 

फिल्म देखने आईं सारा को पिक करने आए पापा सचिन तेंदुलकर, वीडियो हुआ Viral



धर्मेंद्र ने इस वजह से मारा था सनी देओल को थप्पड़, जानकर रह जाएंगे Shocked

यही नहीं, चांदनी सिंह पवन सिंह के साथ एक और एल्बम में काम कर  रही हैं, जिसका टाइटल टसाथ दिहें पवन' है. इस भोजपुरी एलबम को जल्द ही जारी किया जाएगा जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की आवाज है. इस एलबम के गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा बसही का है. चांदनी सिंह के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वे यूट्यूब सनसनी हैं और सभी सितारों के साथ वे इन दिनों काम कर रहीं हैं. जल्द ही उनकी फिल्म 'बद्रीनाथ' रिलीज होने वाली है. इसके अलावा निर्देशक अरविन्द चौबे की फिल्म 'मैं नागिन तू सपेरा में' वे अरविंद अकेला कल्लू के साथ काम कर रही हैं. खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेरी जंग' में भी उनके डांस का तड़का देखने को मिलेगा.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Chandani Singh Viral Video, Khesari Lal Yadav, Viral Video, Bhojpuri Cinema Ghoonghat Mein Ghotala Poster Launch, Chandani Singh Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com