विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2018

अनु दुबे ने कर दी 'इश्क में दर्द' की सारी हदें पार, यूट्यूब पर 8 करोड़ बार देखा गया Video

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के गीत-संगीत का यूट्यूब पर जमकर धमाल रहता है. भोजपुरी संगीत को यूट्यूब प्रमोट करने वाले वेव म्यूजिक पर अनु दुबे का 'तू मेरे बाद' खूब पॉपुलर हो रहा है.

अनु दुबे ने कर दी 'इश्क में दर्द' की सारी हदें पार, यूट्यूब पर 8 करोड़ बार देखा गया Video
भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर अनु दुबे के दर्द भरे गीत 'तुम मेरे बाद' का जलवा
  • यूट्यूब पर सुपरहिट है ये सॉन्ग
  • गाने में है जबरदस्त दर्द
  • यूट्यूब पर 8 करोड़ के पार
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के गीत-संगीत का यूट्यूब पर जमकर धमाल रहता है. भोजपुरी सॉन्ग खुशी का हो या गम का, चलता खूब है. भोजपुरी संगीत को यूट्यूब लॉन्च करने वाले वेव म्यूजिक ने सालभर पहले गायिका अनु दुबे का 'तू मेरे बाद' सॉन्ग डाला था. अनू के इस गाने में इश्क का दर्द सारी हदें लांघ गया था, और रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था. लेकिन दिलचस्प यह है कि लगभग साल भर बाद ये गाना 8.79 करोड़ पर पहुंच गया है, और इसे यूट्यूब पर देखने का सिलसिला  थमने का नाम नहीं ले रहा है. अनू के इस गाने में इश्क का दर्द कूट-कूटकर भरा हुआ है और दिल टूटने का आवाज भी सुनाई देती है.

सोशल मीडिया पर बेली डांस की धूम, अब बॉलीवुड की इस हसीन एक्ट्रेस ने यूं मटकाई कमर



आम्रपाली ने दिलकश अदाओं से मचाया कोहराम, Belly Dance के बाद दिखाया देसी स्वैग- देखें Video

अनु दुबे के इस गाने को वेव म्यूजिक के चैनल पर खूब व्यू मिल रहे हैं. वैसे भी अनु की एल्बम 'प्यार मोहब्बत' को भोजपुरी एल्बम की श्रेणी में रखा गया है. इस एल्बम के सारे गाने अनु दुबे ने गाया है, और लिरिक्स आर.आर. पंकज ने लिखी हैं जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर मनोज आर्यन हैं. इस गाने की लिरिक्स वाकई बहुत कमाल हैं, और अनु ने बहुत ही शिद्दत के साथ इसे गाया है.

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का 'लुंगी डांस' देख भूल जाएंगे शाहरुख-दीपिका को, Video ढाई करोड़ के पार

अनु का ये गाना वेव म्यूजिक ने 22 मार्च, 2017 को रिलीज किया था. इस सॉन्ग को सुनकर लोगों ने बहुत ही दिलचस्प कमेंट किए हैं, और अनु की आवाज को बहुत ही दर्दभरी बताया है. हर किसी ने इस गाने के दर्द को पकड़ने की कोशिश की है. इस गाने की वर्डिंग हैंः "तुम मेरे बाद मोहब्बत को तरस जाओगे." वैसे जल्द ही इस गाने के नौ करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है, और यह तेजी से उस ओर बढ़ भी रहा है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Annu Dubey, Bhojpuri Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com