विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2018

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ सरेआम की छेड़खानी, फिर बोलीं- 'शर्म आती है...' देखें Video

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब सोशल मीडिया पर बैक टू बैक तहलका मचा रहे हैं.

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ सरेआम की छेड़खानी, फिर बोलीं- 'शर्म आती है...' देखें Video
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे
  • आम्रपाली-निरहुआ का वीडियो वायरल
  • इंस्टाग्राम पर कुछ यूं की मस्ती
  • भोजपुरी में दोनों की जोड़ी सुपरहिट
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब सोशल मीडिया पर बैक टू बैक तहलका मचा रहे हैं. सबसे अहम बात तो यह है कि निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी इसमें शामिल हैं. निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देती है तो दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया है. कुछ ऐसे ही अब इंटरनेट पर दोनों ही धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. आम्रपाली दुबे और निरहुआ इन दिनों अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देते हैं.

Video: खेतों में ट्रैक्टर चलाती नजर आई ये एक्ट्रेस, देसी स्वैग देखकर हो जाएंगे क्रेजी

इंटरटेनिंग ऐप के जरिए आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने जबरदस्त वीडियो साझा किया है. दोनों के बीच जुगलबंदी काफी मजेदार है और इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐप के जरिए निरहुआ को आम्रपाली दुबे कहती हैं, 'कभी अकेले में आओ गपशप मारेगा...' फिर निरहुआ बोलते हैं, 'तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं हैं?'

फिर आम्रपाली दुबे बोलीं, 'नहीं पेशावर गया है घर खाली है.' फिर निरहुआ बोले- 'तुम्हे शर्म नहीं आती?' तब मजाक में निरहुआ से आम्रपाली बोलीं- 'शर्म आती है... लेकिन 12 बजे चली जाती है.' हंसने वाले मजेदार जोक्स का तड़का लगाते हुए इस जोड़ी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

देखें वीडियो-
 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on


Khesari ने दिखाई सोने की चमक और 40 गाड़ियों का टशन, भोजपुरी स्टार यूं प्रमोट कर रहे अपनी फिल्म

फिलहाल आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी मशहूर है और कई फिल्मों में एक साथ काम भी कर चुके हैं. हाल ही में दोनों ही स्टार का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ सावन के मौसम में बारिश के दौरान डांस कर रहे थे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri, Amrapali Dubey, Dinesh Lal Yadav Nirahua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com