विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2019

आम्रपाली दुबे के वो 5 भोजपुरी डांस नंबर, जिन्होंने उन्हें बना दिया यूट्यूब क्वीन.. देखें Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में यूट्यब क्वीन (YouTube Queen) के नाम से पहचान बना चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं.

आम्रपाली दुबे के वो 5 भोजपुरी डांस नंबर, जिन्होंने उन्हें बना दिया यूट्यूब क्वीन.. देखें Video
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)
  • आम्रपाली का जन्मदिन है आज
  • यूट्यूब क्वीन के नाम से हैं मशहूर
  • भोजपुरी गानों पर किया डांस नंबर
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में यूट्यब क्वीन (YouTube Queen) के नाम से पहचान बना चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) आम्रपाली दुबे  (Amrapali Dubey) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. आम्रपाली दुबे ने अपने डांस और एक्टिंग से भोजपुरी दर्शकों का हमेशा से दिल जीतती आई हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में सिर्फ डांस नंबर ही किया है. आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव (Diensh lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) के साथ मशहूर है. आम्रपाली दुबे को जब भी याद किया जाता है तो उनके सामने निरहुआ की जोड़ी ही पसंद की जाती है. आम्रपाली के बर्थडे पर निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंक के टाइमलाइन एक तस्वीर पोस्ट की है.

PM मोदी संग एकता कपूर ने खिंचवाई सेल्फी, स्मृति ईरानी ने कहा, 'मेरे दोनों बॉस एक साथ', फिर एकता बोलीं

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

 

देखें Video-

देखें Video-

 

आम्रपाली दुबे के जन्मदिन की देर रात निरहुआ ने फोटो पोस्ट किया, जिसमें वह आम्रपाली को केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. निरहुआ ने कैप्शन में 'हैप्पी बर्थडे स्वीटी' लिखा है. निरहुआ ने हैशटैग में ड्रीम गर्ल और भोजपुरी क्वीन लिखा है. आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का सबसे चर्चित चेहरा है. उन्होंने कई ऐसे डांस नंबर किए, जो इंटरनेट पर आज भी छाए हुए हैं. भोजपुरी गानों को यूट्यूब पर सर्च करेंगे तो टॉप 5 में आम्रपाली दुबे के गाने जरूर मिल जाएंगे.

देखें Video-

देखें Video-

देखें Video-

 

URI The Surgical Strikes: विक्की कौशल ने स्टार्स से जोर-जोर से लगवाए नारे, Video मिनटों में हुआ वायरल

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) जब भी कोई काम एक साथ करते हैं, हंगामा बरपा जाते हैं. फिर चाहे वह फिल्म हो या म्यूजिक वीडियो. निरहुआ और आम्रपाली ने कुछ समय पहले 'बॉर्डर' जैसी हिट फिल्म दी थी, देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. आम्रपाली दुबे की फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' (Nirahua Chalal London) 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Birthday, Bhojpuri Song, Youtube Queen Amrapali Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com