गाली, अश्लील इशारे और पुरुषों पर हमला... बेंगलुरु में शराब के नशे में दो लड़कियों ने किया जमकर हंगामा

बेंगलुरु की देवराचिक्कनहल्ली मेन रोड पर बाइक चलाते वक्‍त दो युवतियों ने कथित तौर पर एक टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी. आरोप है कि टैक्‍सी ड्राइवर ने जब उनसे सवाल किया तो दोनों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और हेलमेट से भी पीटा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु के हुलिमावु पुलिस स्टेशन इलाके में शराब के नशे में दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया.
  • युवतियों ने अपनी बाइक से एक टैक्सी को टक्कर मार दी और ड्राइवर से विवाद के बाद उसे पीटा.
  • घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें युवतियां भीड़ को गालियां देती और अश्लील इशारे करती दिख रही हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बेंगलुरु के हुलिमावु पुलिस स्‍टेशन इलाके में शनिवार की रात को जमकर हंगामा देखने को‍ मिला. शराब के नशे में धु्त्त दो युवतियों ने एक कैब ड्राइवर सहित कुछ लोगों पर हमला कर‍ दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद आम लोगों को उन्‍होंने जमकर गालियां दी और अश्‍लील इशारे भी किए. साथ ही इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों बेहद आक्रामक नजर आ रही हैं. हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया है. साथ ही अब दोनों से पूछताछ की जा रही है.  

यह घटना बेंगलुरु की देवराचिक्कनहल्ली मेन रोड की है, जहां पर युवतियां पने दोस्तों के साथ एक होटल से लौट रही थीं. बाइक चलाते वक्‍त उन्होंने कथित तौर पर पीछे से एक टैक्सी को टक्कर मार दी और बाद में टैक्सी चालक से बहस करने लगीं. 

ये भी पढ़ें: नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, NDTV की पड़ताल में खुली पोल; पूछने पर कहा- थोड़ी शराब पी लेते हैं

ड्राइवर ने किया सवाल, मिली गालियां

आरोप है कि टैक्‍सी ड्राइवर अहमद ने जब उनसे सवाल किया तो युवतियों ने कथित तौर पर उसे गाली देना शुरू कर दिया और यहां तक ​​कि हेलमेट से भी उसकी पिटाई कर दी. 

Advertisement

साथ ही दोनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाले स्थानीय लोगों पर भी कथित तौर पर हमला कर दिया. झगड़े के दौरान उन्‍होंने कथित तौर पर अपने हाथों में बंधी चेन से भी कैब ड्राइवर पर हमला बोल दिया. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'ज्यादा हो गई है...' नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर ड्रामा, किसने पिलाई इतनी शराब जो खुद पर खो दिया काबू? 

Advertisement

पुलिस ने युवतियों को हिरासत में लिया 

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवतियां आम लोगों को गाली देती और भीड़ के सामने अश्लील इशारे करती नजर आ रही हैं. साथ ही भीड़ में मौजूद कुछ लोग भी झगड़े के दौरान दोनों युवतियों को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं. 

स्थानीय निवासियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. हुलिमावु पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है. 

Featured Video Of The Day
Iran Attack On Israel | Trump On NATO | ट्रंप का NATO पर बड़ा बयान! 'सिर्फ कागजी शेर...' | War News
Topics mentioned in this article