Tesla Robotaxi, ऐसी गाड़ियां जो ड्राइवरलेस सड़कों पर चलती हैं. इसका एक्सपीरिएंस कितना लाजवाब होता है ये उन गाड़ियों को एक्सपीरिएंस करने वाला ही बता पाता है. हाल ही में रोबोटैक्सी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाई और खुद एलन मस्क ने भी उसे अपने x पर पोस्ट किया. इस वीडियो में देखा गया कि कितनी खूबसूरती से रोबोटैक्सी डेड एंड को भी आसानी से समझ गाड़ी बैक ले लेती हैं.
'डेड एंड' वीडियो
ये वीडियो है अमेरिका के ऑस्टिन शहर की, जिसमें एक महिला ने Robotaxi बुक करवाई और अपना 'डेड एंड' अनुभव शेयर किया. ये Robotaxi पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है यानी गाड़ी खुद-ब-खुद चलती है, ट्रैफिक सिग्नल समझती है और मोड़ काटती है. इतना ही नहीं ये गाड़ियां संकरी सड़क के दोनों तरफ जहां गाड़ियां पार्क हैं, जिससे रास्ता और भी छोटा हो गया है, वहां से खुद ही निकल जाती है. ऐसी जगह पर इंसान का भी गाड़ी मोड़ना मुश्किल हो जाता है.
ये भी पढ़ें - Maruti Ignis हुई बंद! Maruti ला रही है धमाकेदार नई माइक्रो SUV, जानिए इस बदलाव की वजह
Tesla Robotaxi के आगे इंसान भी फेल
इसी के साथ Robotaxi अचानक एक ऐसे रास्ते की ओर मुड़ती है जो आगे जाकर बंद है, जिसे हम 'डेड एंड' कहते हैं. टेस्ला रोबोटैक्सी उस बंद रास्ते के करीब पहुंचती है, उसके लगे हुए कैमरे और सेंसर एक्टिव हो जाते हैं. गाड़ी की स्क्रीन पर आस-पास की हर चीज़ का 3D मैप में दिखने लगती है. बिना किसी हिचकिचाहट के, गाड़ी बहुत ही धीमी और सुरक्षित गति से आगे बढ़ती है. वह पार्क की गई कारों और सड़क के किनारों के बीच की दूरी को मिलीमीटर की एक्यूरेसी से मापती है, और अपना रास्ता बना वहां से निकल जाती है.
इस वीडियो में इस रोबोटैक्सी के इतनी कमाल की ड्राइविंग की, कि असली इंसान भी ऐसे चैलेंज फेस करने में घबरा जाए.














