Royal Enfield Guerrilla 450 Apex: नई रॉयल एनफील्ड की वो खास 5 बातें, जो युवाओं को बना देंगी दीवाना

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Launch: रॉयल एनफील्ड ने गुरिल्ला 450 का नया एपेक्स वेरिएंट लॉन्च किया है. लोअर हैंडलबार, अच्छी ग्रिप वाले टायर्स और स्पोर्टी लुक के साथ ये बाइक युवाओं की पहली पसंद बनने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Launch: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने गुरिल्ला 450 सीरीज को आगे बढ़ाने हुए एपेक्स (Apex) वेरिएंट को बाजार में लॉन्च कर दिया है. ये नया वेरिएंट उन युवा राइडर्स के सपनों को पूरा करेगा जो स्पोर्टी राइडिंग को चाहने वाले हैं. 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ, गुरिल्ला 450 एपेक्स मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है. तो चलिए आपको उन 5 जबरदस्त खासियत के बारे में बताते हैं, जिसको देखकर युवा इस बाइक की तरफ खींचे चले आ सकते हैं.

धमाकेदार नया लुक

एपेक्स वेरिएंट में बड़े बदलाव की बात करें तो वो है इसका हैंडलबार, जो अब नीचे की ओर झुका हुआ है. इससे राइडर को स्पोर्टी राइडिंग पोस्चर मिलता है. साथ ही बाइक के रियर लुक को बदलने के लिए इसमें सिंगल सीट के साथ रियर काउल को ऐड कर दिया है, जिससे इसे एक प्रॉपर मस्कुलर लुक मिल रहा है.

रोड ग्रिप और सेफ्टी

हाई स्पीड और मोड़ों पर ग्रिप के लिए रॉयल एनफील्ड ने एपेक्स वेरिएंट में व्रेडेस्टीन सेंटुरो एसटी टायर्स का इस्तेमाल किया है. ये टायर गीली सड़कों पर अच्छी ग्रिप पकड़ते हैं, जिससे बाइक फिसलने के चांस कम हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Royal Enfield Guerrilla 450 Apex: आ गई नई रॉयल एनफील्ड, कीमत, फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस की सारी जानकारी यहां

Advertisement

स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी

टेक्नॉलॉजी लवर्स के लिए इसमें 4-इंच का टीएफटी ट्रिपर डैश है. ये हिमालयन 450 जैसा है और इसमें गूगल मैप्स नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है. इसके अलावा कंपनी अब 7 साल का एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी ऑफर कर रही है.

अपडेटेड राइड मोड्स

गुरिल्ला 450 एपेक्स में राइड मोड्स को और भी स्मार्ट बनाया दिया है. अब इसमें मोड रिटेंशन है, यानी अगर आप बाइक बंद करके दोबारा चालू करते हैं, तो ये आपके पिछले पुराने मोड को नहीं बदलेगी. रॉयल एनफील्ड ने बताया कि थ्रॉटल रिस्पॉन्स को अब पहले से कहीं अधिक स्मूथ बनाया है.

Advertisement

इंजन की दमदार परफॉर्मेंस

मैकेनिकली बाइक में वही भरोसेमंद 452cc का लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन मिल रहा है. ये इंजन 40 hp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर व असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा है, जो भारी भरकम ट्रैफिक में भी क्लच का इस्तेमाल आराम से हो जाता है.

ये भी पढ़ें- जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ये हैं भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें

Featured Video Of The Day
Trump on Hormuz: ट्रंप का होर्मुज पर फिर बड़ा बयान: ईरान को सीधा मैसेज - 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' खोल दो!