7-सीटर कार खरीदने वालों के लिए एक नया ऑप्शन बाजार में आ गया है. अच्छी बात है कि इसकी कीमत सबसे कम रखी गई है. हम बात कर रहे हैं रेनॉल्ट की पॉपुलर 7-सीटर गाड़ी Renault Triber की. हालांकि, इस के पुराने मॉडल को लेकर लोगों को शिकायत रहती थी कि 7 लोगों के बैठने के बाद इसके इंजन की कैपिसिटी जवाब देने लगती थी. कंपनी ने इस शिकायत को दूर करने के लिए हाल ही में Renault Triber Turbo को लॉन्च किया है. इस लॉन्च के साथ ये भारतीय बाजार में वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बन गई है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपनी फैमली के लिए नई 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो आपके इसके साथ जा सकते हैं. हम यहां पर आपको इसकी ऑन-रोड कीमत टॉप शहरों में बता रहे हैं.
Renault Triber Turbo की ऑन-रोड कीमतें
इस नए 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन Renault Triber को तीन वेरिएंट्स Evolution, Techno और Emotion में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. ये टर्बो-पेट्रोल मॉडल अपने स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल्स की तुलना में लगभग 94 हजार रुपये से 1.11 लाख तक अधिक महंगा है.
आपको बता दें कि ये कीमतें राज्यों के अलग-अलग टैक्स दरों और डीलरशिप्स के आधार पर मामूली रूप से बदल सकती हैं. सटीक ऑन-रोड कीमत के लिए अपने नजदीकी शोरूम पर आप संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग से DaVinci सस्पेंशन तक, इन फीचर्स ने बदल दिया Mahindra Thar OG का ड्राइविंग एक्सपीरियंस
Renault Triber Turbo की खासियत
Renault ने अपनी इस 7-सीटर MPV में उसी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का यूज किया है जो कंपनी की दो SUV Kiger और Duster में भी देखने को मिलता है. हालांकि, ट्राइबर के वजन और जरूरत को देखते हुए इसके इंजन को थोड़ा अपग्रेड किया गया है. री-ट्यूनिंग के बाद ये इंजन 180 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जो इसकी दूसरी एसयूवी बहनों के मुकाबले 20 Nm अधिक है. ये 99 bhp की बेहतरीन पावर देता है और रेनॉल्ट का दावा है कि ये कार मात्र 10.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.
ये पावरफुल होने के साथ-साथ बेहद किफायती भी है. कंपनी का दावा है कि ये 21 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है. अभी इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन मिलेगा. जो लोग इसका स्मूथ सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक वेरिएंट चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. हालांकि, उसकी लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी कुछ साफ नहीं किया है.
फीचर्स और सेफ्टी
Renault Triber Turbo में इंजन के चेंज के अलावा कार के केबिन फीचर्स या बाहरी डिजाइन में कोई खास कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फास्ट वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक एसी (AC), दूसरी और तीसरी रो के लिए रियर एसी वेंट्स और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
सेफ्टी के लिहाज से रेनॉल्ट ने इसमें 6 एयरबैग्स (सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड), EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, बच्चों की सुरक्षा के लिए Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स और टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए हैं. इस एमपीवी की सबसे बड़ी यूएसपी इसका बड़ा स्पेस है. इसकी तीसरी रो की सीटों को पूरी तरह से हटाकर इसके बूट स्पेस को सीधे 625 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : अभी कर लें बुकिंग, कल से महंगी हो जाएंगी ये कारें, 20 हजार तक बढ़ेंगे दाम