सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा..कीमत 4.99 लाख से शुरू, अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

अक्टूबर 2026 में मारुति सुजुकी की Wagon R और Brezza ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जानिए देश की इन दो सबसे पसंदीदा कारों की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Brezza नंबर-2 पर
NDTV Graphics

भारतीय पैसेंजर व्हीकल सेल्स चार्ट अक्टूबर 2026 के लिए आ गया है. इसमें कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं. इस पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Maruti Suzuki Wagon R बनी है. वहीं दूसरी तरफ Maruti Suzuki Brezza अक्टूबर महीने की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है, जिसने जबरदस्त मांग के दम पर सेल्स चार्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है. ये ताजा आंकड़े भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार पर Maruti Suzuki के एकतरफा दबदबे को भी दिखाते हैं. Maruti Suzuki के सात मॉडल्स टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं. 

नंबर-1 पर रही Wagon R

अक्टूबर 2026 में भी Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखी, जहां Wagon R देश की सबसे पसंदीदा कार बनकर उभरी है. सेल्स डेटा के अनुसार, इस हैचबैक ने इस महीने कुल 23,747 यूनिट्स की थोक बिक्री (डिस्पैच) दर्ज की है. ये पिछले साल इसी महीने बेची गई 18,970 गाड़ियों के मुकाबले 25 प्रतिशत की एक बहुत ही शानदार सालाना (YoY) ग्रोथ को दिखाता है.

आपको बता दें कि Wagon R बाजार में 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर 12 वेरिएंट्स के ऑप्शन्स में आती है. इसमें ग्राहकों को 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल, S-CNG, और फ्लेक्स-फ्यूल इंजनों के साथ मैनुअल (MT) और ऑटोमैटिक (AGS) गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है. इसमें छह एयरबैग्स, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. जबकि ऊपर के मॉडल में स्मार्टप्ले स्टूडियो ऑडियो सिस्टम, बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और रिमोट सेंट्रल लॉकिंग जैसी सुविधाएं जुड़ जाती हैं.

इसमें ज्यादा पावरफुल 1.2L का K-सीरीज इंजन मिलना शुरू हो जाता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें अलॉय व्हील्स, पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 17.78 cm का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन और 4 स्पीकर्स मिलते हैं. इसमें कंट्रास्ट ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs और दूसरे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें | 449 KM रेंज, पैनोरमिक सनरूफ, कीमत बस 4.69 लाख से शुरू, बेस्ट और बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारें

Brezza ने दर्ज की 86% की सालाना ग्रोथ

अक्टूबर महीने का सबसे बड़ा सरप्राइज Maruti Suzuki की कॉम्पैक्ट SUV Brezza की परफॉर्मेंस रही. इस शानदार SUV ने इस महीने सीधे दूसरे पायदान पर छलांग लगाते हुए 22,436 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो अक्टूबर 2025 के मुकाबले पूरे 86 प्रतिशत की जबर्दस्त सालाना ग्रोथ को दिखाता है. इस रिकॉर्डतोड़ बिक्री के दम पर Brezza ने बाजार की कई स्टेबलिश गाड़ियों, यहां तक कि अपनी सबसे बड़ी कंपीटिटर Tata Nexon को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement

हाल ही में नए फेसलिफ्ट अवतार में आई Brezza 19 वेरिएंट्स के ऑप्शन्स में आती है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.50 लाख रुपये है. इस कार में अब तीन इंजनों के ऑप्शन्स मिलते हैं. इनमें पहला 1.5L का स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (103 PS पावर, 6MT या 6AT गियरबॉक्स), दूसरा 1.0L टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन (110 PS पावर और 170 Nm टॉर्क, 6MT गियरबॉक्स) और तीसरा बजट-फ्रेंडली 1.5L S-CNG इंजन है. सुरक्षा के लिए इस कार को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसमें छह एयरबैग व ESC स्टैंडर्ड मिलते हैं.

इसमें सभी जरूरी सेफ्टी किट्स, रियर एसी वेंट्स और कीलेस एंट्री जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं. इसके अलावा ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाले 7-इंच के टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ आता है.

टॉप मॉडल की तरफ जाने पर इसमें सिंगल-पेन सनरूफ, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, अलॉय व्हील्स, पुश-बटन स्टार्ट, वायरलेस चार्जर, रियर पार्किंग कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. सबसे टॉप मॉडल में एलेक्सा सपोर्ट करने वाले 10.1-इंच के बड़े स्मार्टप्ले प्रो एक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, 64-कलर्स वाली एम्बिएंट लाइटिंग और सुजुकी कनेक्ट सुइट से दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें | पेट्रोल का खेल खत्म! 21.80 KM/L का माइलेज, कीमत 12.68 लाख से शुरू, डीजल वाली टॉप SUV

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर पर फिर घिरी समाजवादी पार्टा, सनातन पांडे के बयान को लेकर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर निशाना साधा

Topics mentioned in this article
Car
Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki WagonR
Best Selling Car

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं