Kia Sorento की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू! लॉन्च से पहले लीक हुई Sorento SUV की कीमत और फीचर्स

Kia India की नई फ्लैगशिप SUV Kia Sorento की अनऑफिशियल बुकिंग ₹25,000 में शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Kia भारत में अपनी नई फ्लैगशिप ICE पावर्ड कार Kia Sorento को उतारने जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई बड़े शहरों में इसकी अनऑफिशियल प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. ग्राहक मात्र ₹25,000 का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं. इस महीने होने वाले इसके ग्लोबल डेब्यू के बाद, इसे अक्टूबर 2026 तक भारत की सड़कों पर लॉन्च किया जा सकता है.

भारत में आने वाली इस Kia Sorento में 1.6-लीटर का दमदार स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों वेरिएंट में बिकती है, लेकिन भारत में कौन सा वर्जन आएगा, इसका खुलासा होना अभी बाकी है.

Kawasaki ने Ninja मॉडल्स पर दिया ₹2.89 लाख का भारी डिस्काउंट, साथ ही ₹1.25 लाख तक की Free एक्सेसरीज भी

इस प्रीमियम SUV की सबसे बड़ी USP इसका केबिन स्पेस होने वाला है. सोरेंटो को भारत में 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया जाएगा. अगर ऐसा होता है, तो यह अपने सेगमेंट की इकलौती ऐसी कार बन जाएगी जो एक साथ तीन अलग-अलग सीटिंग लेआउट्स ऑफर करेगी. 

Advertisement

साइज की बात करें तो ग्लोबल-स्पेक सोरेंटो की लंबाई 4,815mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,700mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,815mm का है.

Yamaha FZ Flex-Fuel भारत में आई! दमदार लुक, कम कीमत और माइलेज उम्मीद से परे

इंटीरियर की बात करें तो Kia Sorento फीचर्स से पूरी तरह लोडेड होगी. इसके केबिन में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो बड़ी 12.3-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिलेंगी. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (Level 2 ADAS) जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल होंगे, जो राइडिंग को सेफ और आरामदायक बनाएंगे.

Advertisement

कीमत और मुकाबला

Kia इस कार को भारत में ही लोकली असेंबल (CKD रूट) करने वाली है, जिससे इसकी कीमत को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी. भारतीय बाजार में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत ₹40 लाख से ₹50 लाख के बीच हो सकती है.

Featured Video Of The Day
Noida के नाले ने ली इंजीनियर की जान! सेक्टर 58 में खुले नाले में गिरे आर्यन की मौत; सिस्टम पर सवाल

Topics mentioned in this article
Kia Sorento