Keeway ने अपना बेहद एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर Keeway Hypevolt-R भारत में लॉन्च कर दिया है. 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आए इस स्कूटर में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर सिर्फ प्रीमियम कारों में देखने को मिलते हैं. Keeway Hypevolt-R ने इसकी बुकिंग्स भी ओपन कर दी हैं. सिर्फ 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं. इस स्कूटर की बिक्री आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AARI) के मोटो वॉल्ट (Moto Vault) शोरूम के जरिए की जाएगी.
Keeway Hypevolt-R का सबसे अलग डिजाइन
Keeway Hypevolt-R का डिजाइन आम स्कूटर्स जैसा बिल्कुल नहीं है. इसमें एक सेंट्रल स्पाइन दी गई है, यानी यह स्टेप-थ्रू डिजाइन वाला स्कूटर नहीं है. इसके फ्रंट एप्रन पर वर्टिकल हेडलाइट्स और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. पीछे की तरफ इसका डिजाइन बॉबर-स्टाइल का एहसास कराता है, जिसमें एलईडी टेल लैंप और एक टायर हगर लगा है. यह स्कूटर दो शानदार कलर्स - क्रिस्टल व्हाइट और प्लैटिनम ग्रे में उपलब्ध है.
कार जैसे फीचर्स और ADAS टेक्नोलॉजी
इस स्कूटर की सबसे बड़ी USP इसके फीचर्स हैं. इसमें 5-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल-मैसेज अलर्ट और मैप नेविगेशन को सपोर्ट करता है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें कीलेस गो, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसी खूबियां हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें इंटेलिजेंट क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन के साथ रिवर्स कैमरा और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक भी दी गई है.
बच्चों ने 5.04 करोड़ की Ferrari को बनाया खेल का मैदान! पड़ा 95 लाख का डेंट, माता-पिता पर केस
दमदार पावरट्रेन और लंबी रेंज
बात करें परफॉर्मेंस की तो Keeway Hypevolt-R में 5 kWh क्षमता की दो रिमूवेबल (निकाली जा सकने वाली) बैटरियां दी गई हैं. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 180 किलोमीटर की शानदार रेंज देता है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी बैटरी को स्कूटर के अंदर या बाहर निकालकर मात्र 3 घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है.
टायर, सस्पेंशन और डायमेंशन
सवारी को आरामदायक बनाने के लिए इसमें दोनों सिरों पर 14-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें आगे 100/80 और पीछे 120/70 साइज के टायर लगे हैं. स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 130 mm और सीट की ऊंचाई 770 mm है. इसके अलावा इसमें 27 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं.