जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ये हैं भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें

ईरान-इजरायल जंग के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. ऐसे में आम नागरिकों के लिए पेट्रोल की बचत करना बड़ी चुनौती बन गया है. इस खबर में भारत की उन 5 शानदार कारों की लिस्ट दी गई है जो सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

India Top 5 Fuel Efficient Cars: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है. इस युद्ध का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इससे भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है. ऐसे समय में आम नागरिकों का फोकस अब उन गाड़ियों की ओर तेजी से जा रहा है जो कम तेल में ज्यादा माइलेज देती हैं. अगर आप भी अपने फ्यूल के खर्च को कम करना चाहते हैं, तो मार्केट में मौजूद ये 5 कारें आपके लिए सबसे बेस्ट डील साबित हो सकती हैं.

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (माइलेज: 27.97 किमी/लीटर)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर मारुति सुजुकी की प्रीमियम एसयूवी ग्रैंड विटारा है. अपनी दमदार हाइब्रिड तकनीक की वजह से ये कार 27.97 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है. ये ना केवल दिखने में मस्कुलर है, बल्कि पेट्रोल-डीजल की बचत के मामले में छोटी कारों को भी पीछे छोड़ रही है.

होंडा सिटी हाइब्रिड (माइलेज: 27.13 किमी/लीटर)

सेडान कारों के शौकीनों के लिए होंडा सिटी हाइब्रिड गिफ्ट से कम तो नहीं है. ये कार e:HEV तकनीक पर काम करती है, जिससे शहर और हाईवे दोनों जगह 27.13 किमी प्रति लीटर का माइलेज निकाल कर देती है. लग्जरी और माइलेज का ये कॉम्बो इसे खास बनाता है.

India Top 5 Fuel Efficient Cars

मारुति सुजुकी सेलेरियो (माइलेज: 26.68 किमी/लीटर)

बजट कारों की बात हो और सेलेरियो का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है. मारुति सुजुकी सेलेरियो का AMT वेरिएंट 26.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. मिडिल क्लास के लिए ये शहर में ड्राइविंग के लिए सबसे कम खर्चीली कारों में से एक है.

Advertisement

मारुति सुजुकी स्विफ्ट (माइलेज: 25.75 किमी/लीटर)

देश की सबसे पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट अपने नए फेसलिफ्ट अवतार में और भी ज्यादा माइलेज के साथ आती है. नई तकनीक और हल्के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म की बदौलत ये कार 25.75 किमी प्रति लीटर का एवरेज देती है. युवाओं के बीच ये कार अपने लुक और परफॉरमेंस अपनी डिमांड को बनाए रखी है.

मारुति सुजुकी डिजायर (माइलेज: 25.71 किमी/लीटर)

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर भी एवरेज के मामले में किसी से पीछे नहीं है. ये कार 25.71 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. टैक्सी सेगमेंट से लेकर फैमिली कार तक, डिजायर अपने भरोसेमंद इंजन और जबरदस्त माइलेज के लिए जानी जाती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | संत Vs संत की 'भिड़ंत' पर Baba Ramdev का कड़क जवाब! | Chakravyuh | Sucherita Kukreti