Honda की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, कीमत 82.25 हजार, माइलेज 55 KM तक

अगस्त 2026 में Honda ने 5.17 लाख दोपहिया वाहनों को बेचा है. 2.56 लाख बिक्री के साथ Activa और 1.61 लाख बिक्री के साथ Shine 125 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी और बाइक बनीं हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Honda Shine 125

भारतीय टू-व्हीलर बाजार लगातार बढ़ ही रहा है. जापानी कंपनी Honda की गाड़ियां भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. रिफाइंड इंजन और विश्वसनीयता की वजह लोगों की पसंद बनती जा रही है. अगस्त में भी कंपनी ने बंपर सेल की है. कंपनी ने घरेलू बाजार में रिकॉर्ड 5.17 लाख दोपहिया वाहनों की डिलीवरी की.  ये पिछले साल अगस्त की तुलना में 7.5% की शानदार सालाना बढ़ोतरी (YoY Growth) को दिखाता है. इस बंपर बिक्री में हमेशा की तरह Activa ब्रांड का सबसे बड़ा योगदान रहा, जबकि Shine सीरीज ने भी अपनी बेहतरीन हिस्सेदारी दर्ज की है. जब आप घर से निकलेंगे तो Honda Activa और Honda Shine आपको भारतीय रोड पर दौड़ती हुई नजर आएंगी.

Honda Activa कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी

Honda Activa हमेशा की तरह अगस्त 2026 में भी कंपनी का सबसे बड़ा तुरुप का पत्ता साबित हुआ है और इसने बिक्री चार्ट पर पहला स्थान बरकरार रखा है. पिछले महीने यानी अगस्त 2026 में इस स्कूटर की कुल 2.56 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज की गई है. ये आंकड़ा पिछले साल अगस्त (2.44 लाख यूनिट्स) की तुलना में 4.7% की सालाना बढ़ोतरी और जुलाई 2026 (2.06 लाख यूनिट्स) के मुकाबले 24.1% की भारी मंथली ग्रोथ को दिखाता है.

Honda Shine सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

Honda का ये बेजोड़ ब्रांड भारतीय कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट का बादशाह है. Honda Shine 125 इस लिस्ट में 1.61 लाख यूनिट्स की शानदार बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. इसकी बिक्री पिछले साल अगस्त (1.41 लाख यूनिट्स) की तुलना में 13.7% अधिक रही है, हालांकि जुलाई 2026 (1.77 लाख यूनिट्स) के मुकाबले इसके मंथली डिसपैच में 9.1% की गिरावट देखी गई है. इसके स्टैंडर्ड मॉडल Shine ने भी अगस्त में 19,895 यूनिट्स की ठीक-ठाक बिक्री दर्ज की है. हालांकि इसकी अगस्त बिक्री पिछले साल (22,631 यूनिट्स) की तुलना में 12.1% कम रही, लेकिन जुलाई 2026 (15,194 यूनिट्स) के मुकाबले इसमें 30.9% की बड़ी मंथली बढ़ोतरी देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें : Tata ने कई कारों के लिए पेश किया BaaS, सस्ते में घर आएगी Nexon-Harrier, कीमत 4.69 लाख से शुरू

Advertisement

Honda Shine 125 के शानदार फीचर्स

Honda Shine 125 अपनी मजबूत और टिकाऊ बॉडी पर बनी एक बेहद बजट-फ्रेंडली डेली कम्यूटर मोटरसाइकिल है. ये मोटरसाइकिल तीन शानदार वेरिएंट्स Drum, Disc और Limited Edition में बेची जाती है. सभी वेरिएंट्स में एक जैसा 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसे रिफाइंड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. बाइक को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने के लिए इसके हेडलैंप, साइड पैनल्स और एग्जॉस्ट कवर (साइलेंसर) के ऊपर शानदार क्रोम गार्निश का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

राइडर की सुविधा के लिए इसके कॉकपिट में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें टैकोमीटर, ट्रिप मीटर, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी डिस्प्ले और स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए डैशबोर्ड के पास ही एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.

Honda Shine 125 की कीमत और माइलेज

Honda Shine 125 के हर वेरिएंट में एक जैसा ही इंजन है लेकिन वेरिएंट की कीमतों मे अंतर केवल फीचर्स के कारण चेंज होता है. Shine 125 Drum कंपनी का बेस मॉडल है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82.25 हजार रुपये से शुरू होती है. जबकि Shine 125 Limited Edition टॉप मॉडल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 87.61 हजार रुपये तक जाती है. इसके ड्रम और लिमिटेड एडिशन वेरिएंट के बीच में डिस्क वेरिएंट आता है. इसमें आगे के पहिये में ड्रम की जगह फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. कंपनी का दावा है कि खर्च को बेहद कम रखने के लिए ये बाइक 55 किमी/लीटर का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देती है.

यह भी पढ़ें : Maruti का धमाका! 28 KM माइलेज देने वाली SUV पर 3.10 लाख तक की छूट, Creta से है टक्कर

Featured Video Of The Day
Delhi Girl Students Protest: दिल्ली में सड़क पर क्यों प्रोटेस्ट कर रहीं हैं छात्राएं? | Kachehri

Topics mentioned in this article
Bike
Car
Honda Shine
Honda Bike