Hero Destini 110 Classique Edition Launched: नया स्कूटर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. Hero MotoCorp ने अपनी Destini 110 लाइन-अप में एक नया स्पेशल एडिशन जोड़ा है. कंपनी ने इसे Classique Edition नाम दिया गया है. Hero Destini 110 Classique Edition को 76,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इस नए वर्जन में दो डुअल-टोन पेंट स्कीम्स (कलर ऑप्शंस), फ्रेश ग्राफिक्स और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड स्कूटर से अलग और खास बनाते हैं.
नया लुक और कलर्स
Hero Destini 110 Classique Edition को दो बेहद खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध करवाया गया है. इसको Matt Goldfish Silver/Light Industrial Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें ब्राउन इनर पैनल्स मिलते हैं. दूसरा Matt Aries Brown कलर है, जिसमें ब्लैक इनर पैनल्स दिए गए हैं. इन दोनों ही मॉडल्स के फ्रंट और साइड पैनल्स पर नई स्ट्राइप डिटेलिंग दी गई हैं. साथ ही, इनके साइड मिरर्स और सीट कवर का कलर भी बॉडी कलर से मैच करता है. इसके लुक को और प्रीमियम बनाने के लिए इसमें 3D Classique Edition बैज और रिम टेप भी जोड़े गए हैं.
इंजन और माइलेज
Hero Destini 110 Classique Edition में मौजूदा 110.9cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 7,250rpm पर 8bhp की पावर और 5,750rpm पर 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. रोजमर्रा की राइडिंग में पेट्रोल बचाने के लिए इसमें Hero की i3S (Idle Stop-Start System) टेक्नोलॉजी को भी बरकरार रखा गया है. Hero का दावा है कि ये स्कूटर 56.2 kmpl का शानदार माइलेज देता है. इस स्पेशल एडिशन के इंजन या गियरबॉक्स में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें | सनरूफ और बड़ी स्क्रीन के साथ CNG का मजा, माइलेज होगा डबल! आ रही ये 3 SUV
फीचर्स और डायमेंशन्स
इस स्कूटर की फीचर लिस्ट काफी बढ़िया है, जिसमें प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, LED टेल-लैंप और डिगी-एनालॉग स्पीडोमीटर शामिल हैं. इसके अलावा फ्रंट में एक ग्लवबॉक्स मिलता है, जिसमें मोबाइल चार्ज करने के लिए इन-बिल्ट USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है.
स्कूटर का व्हीलबेस 1,302mm, सीट हाइट 770mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 162mm है. सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में सिंगल-साइडेड शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. ये स्कूटर 12-इंच के व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है, जिनका साइज फ्रंट में 90/90 और रियर में 100/80 है. स्कूटर का कुल वजन (kerb weight) 114 kg है और इसमें 5.3-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. यह नया एडिशन Destini 110 लाइन-अप में शामिल होकर खरीदारों को कलर और स्टाइल के मामले में एक नया और प्रीमियम ऑप्शन देता है.
यह भी पढ़ें | भरभरा कर गिरे WagonR से Swift तक के दाम, दिवाली पर हैचबैक कारों पर ऑफर्स की भरमार, 1.45 लाख तक की बचत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं