BMW Motorrad ने अपनी खास रेस बाइक BMW R 1300 R Superhooligan से पर्दा उठा दिया है. यह लॉन्च 6 मार्च 1976 को हुई पहली AMA सुपरबाइक रेस में Steve McLaughlin की ऐतिहासिक जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर किया गया. उस समय उन्होंने BMW R 90 S बाइक पर जीत हासिल की थी. Pridmore ने 1976 में पहला AMA सुपरबाइक चैम्पियनशिप खिताब भी BMW R 90 S पर जीता था.
BMW R 1300 R Superhooligan की परफॉर्मेंस
R 1300 R Superhooligan को BMW Motorrad के Custom Speed Shop की छोटी टीम ने तैयार किया है. यह बाइक स्टैंडर्ड R 1300 R पर आधारित है, जिसमें 1,300cc का बॉक्सर-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 145 हॉर्सपावर और 149Nm टॉर्क पैदा करता है. कंपनी के अनुसार, यह बाइक 275 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है, जो इसे बेहद पावरफुल रेस मशीन बनाती है.
क्लासिक ‘83' नंबर और रेट्रो लुक
इस बाइक में 1976 की R 90 S रेस मशीन को याद करते हुए ‘83' रेस नंबर दिया गया है. इसके फ्रंट फेंडर और टैंक साइड पैनल पर वही क्लासिक कलर स्कीम इस्तेमाल की गई है, जो उस दौर की BMW R 90 S पर देखने को मिलती थी.
बाइक के एल्युमिनियम रियर फ्रेम और फोर्क ट्यूब्स पर नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं, जो इसे खास रेसिंग लुक देते हैं. इसमें BMW M 1000 RR से लिए गए ब्रेक कैलिपर्स लगाए गए हैं. साथ ही कार्बन फाइबर से बना फ्रंट व्हील और अन्य बॉडी पार्ट्स इसे हल्का और मजबूत बनाते हैं.
BMW R 1300 R Superhooligan के खास पार्ट्स
R 1300 R Superhooligan में पूरी तरह एडजस्टेबल Wilbers USD फ्रंट फोर्क लगाया गया है, जिसे 30mm तक बढ़ाया गया है ताकि ज्यादा झुकाव (लीन एंगल) में भी बाइक स्थिर रहे. इसके अलावा बाइक में एडजस्टेबल Advik हैंड लीवर और खास मिल्ड फुटरेस्ट भी शामिल हैं, जो रेसिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं.
स्पेशल रेस
BMW Motorrad के ब्रांड एंबेसडर Nate Kern इस बाइक को Mission Foods Super Hooligan सीरीज में रेस करेंगे. यह रेस 5 से 7 मार्च 2026 के दौरान Daytona 200 वीकेंड में आयोजित होगी. इस मौके पर 1976 की मूल Butler & Smith BMW R 90 S रेस बाइक्स को भी प्रदर्शित किया जाएगा. इन्हें खास तौर पर BMW Group Classic ने BMW म्यूजियम की रेसिंग वर्कशॉप में तैयार किया है, ताकि दर्शक BMW की 50 साल पुरानी रेसिंग विरासत को करीब से देख सकें.













